फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Task force to hold meeting with states on violence against doctors online link launched advice and suggestion

फैसला: सलाह-सुझाव के लिए ऑनलाइन लिंक शुरू, डॉक्टरों से हिंसा मामले में राज्यों के साथ बैठक करेगी टास्क फोर्स

Wed, 28 Aug 2024 07:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 07:54 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने का निर्णय लिया है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव भी मौजूद रहेंगे। इसमें चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के संबंध में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा होगी।
 

विज्ञापन
Task force to hold meeting with states on violence against doctors online link launched advice and suggestion
डॉक्टरों का प्रदर्शन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश भर में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने राज्य सरकारों से सुझाव लेने का फैसला लिया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने बुधवार को हुई पहली बैठक में सभी चिकित्सा संगठनों से चर्चा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑनलाइन लिंक भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से कोई भी संगठन या व्यक्ति डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव दे सकता है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने का निर्णय लिया है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव भी मौजूद रहेंगे। इसमें चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के संबंध में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


विभिन्न चिकित्सा संगठनों से करीब 400 सुझाव मिले
सदस्यों ने बताया कि विभिन्न चिकित्सा संगठनों ने इस मुद्दे पर उनसे सीधे संपर्क किया है और व्यक्तिगत रूप से लगभग 300 से 400 सुझाव प्राप्त भी हुए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय को एक राष्ट्रीय पोर्टल विकसित करने का आदेश जारी हुआ जिसके माध्यम से प्राप्त सुझावों को मंत्रालय एकत्रित करेगा। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सभी एनटीएफ सदस्यों के साथ हितधारकों से परामर्श करेंगे। इनके अलावा राज्यों को निर्देश जारी करते हुए चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा उपायों की जानकारी भी मांगी है। इसके लिए सभी राज्य को एक गूगल शीट साझा की है, जिसे ऑनलाइन भरकर पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed