{"_id":"69b598122952160dcf08d399","slug":"tarun-murder-case-family-demands-justice-seeks-action-against-illegal-construction-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण हत्याकांड: परिवार ने सरकार से की न्याय की मांग, कहा- अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तरुण हत्याकांड: परिवार ने सरकार से की न्याय की मांग, कहा- अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो
Sat, 14 Mar 2026 10:47 PM IST
Rahul Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:47 PM IST
सार
दिल्ली में होली पर एक युवक तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब पीड़ित के परिवार ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने नौकरी की जगह न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित तरुण का परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के हस्तसाल में भीड़ द्वारा मारे गए युवक तरुण खटिक के परिवार ने शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। परिवार ने किसी मुआवजे या नौकरी की बजाय केवल न्याय की मांग की। हालांकि, आयोजकों ने सरकार से पीड़ित परिवार को वित्तीय मदद देने का आग्रह किया।
आयोजकों ने तरुण की हत्या को मजहबी भावना से भड़काई गई नियोजित घटना बताया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में व्यापक जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एक लड़की के हाथ से होली पर गुब्बारे का पानी गिरना किसी मजहब का विषय कैसे हो सकता है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में दर्ज नामों के अलावा भी अतिरिक्त लोगों की भूमिका दिख रही है। इलाके में बड़ी संख्या में अवैध मकान बन गए हैं। इन अवैध मकानों को बुलडोजर से गिराने के लिए किसी विशेष आदेश की आवश्यकता नहीं है।
सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
सम्मेलन में कहा गया कि वहां केवल प्रतीकात्मक बुलडोजर कार्रवाई हुई और एक भी मकान नहीं गिराया गया। आयोजकों ने मांग की कि प्रशासन को तत्काल व्यापक कार्रवाई करनी चाहिए। समाज में सुरक्षा का वातावरण बनना चाहिए। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, जिससे लोगों में असुरक्षा का भाव है।