फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taranjit Singh Sandhu appointed as India ambassador to US MEA, Shringla foreign secretary

तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त, श्रृंगला होंगे विदेश सचिव 

Tue, 28 Jan 2020 04:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 28 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Taranjit Singh Sandhu appointed as India ambassador to US MEA, Shringla foreign secretary
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media

मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया । संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है, वर्तमान में वो श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। 

विज्ञापन


तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 

तरणजीत सिंह संधू श्रीलंका में तैनाती से पहले वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख भी रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में भी काम किया है। 
विज्ञापन


संधू ने विदेश मंत्रालय में मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र) के रूप में और बाद में संयुक्त सचिव (प्रशासन) के रूप में मानव संसाधन विभाग में काम किया है। इसके अलावा वे जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं।  उन्होंने मार्च 2009 से अगस्त 2011 तक विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव और बाद में मानव संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी है। संधू जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत भी रहे हैं।  संधू सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विदेश सचिव विजय गोखले के रिटार होने के बैद श्रृंगला की नियुक्ती की जाएगी। श्रृंगला का जन्म मुंबई 01 मई 1962 में हुआ। वे भारत के 33वें विदेश सचिव होंगे। श्रृंगला 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वे विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहते हुए बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। श्रृंगला फ्रांस, वियतनाम, इजराइल और दक्षिण अफ्रिका में भी तैनात रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed