{"_id":"60427eab8ebc3edc0835dc3e","slug":"tape-case-six-karnataka-ministers-have-moved-to-bengaluru-civil-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामला: कर्नाटक के छह मंत्री पहुंचे अदालत, खबरों पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यौन शोषण मामला: कर्नाटक के छह मंत्री पहुंचे अदालत, खबरों पर रोक लगाने की मांग
Sat, 06 Mar 2021 12:33 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
रमेश जरकिहोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में यौन शोषण टेप मामले में पूर्व मंत्री रमेश जरकिहोली के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। अब कर्नाटक के छह मंत्रिों ने बंगलूरू के सिविल कोर्ट का रुख किया है। इनकी मांग है कि मामले से जुड़ी खबरों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
बी बासवराज, डॉ. के सुधाकर, बीसी पाटिल और तीन अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने अदालत का रुख करते हुए मीडिया को इस मामले में कोई भी खबर प्रकाशित करने व दिखाने पर रोक लगाने की मांग की है। इनका कहना है कि ऐसा करने से इनकी छवि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Karnataka: B Basavaraj, Dr K Sudhakar, BC Patil and 3 other Karnataka Cabinet Ministers moved to Bengaluru Civil Court to restrain media from broadcasting/printing/publishing any defamatory content showing them.
— ANI (@ANI) March 5, 2021
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रहे रमेश जरकिहोली पर कथित रूप से यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली ने पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग की थी। बंगलूरू सेंट्रल डीसीपी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि दिनेश कल्लहल्ली द्वारा पूर्व मंत्री के खिलाफ शिकायत को दर्ज कर लिया गया है।
मामला तूल पकड़ने के बाद जरकिहोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही कहा था कि टेप नकली है और उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है।