फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tanzil murder : up dgp said no Revealing in this case

यूपी डीजीपी ने कहा,तंजील हत्याकांड में अभी कोई खुलासा नहीं

Fri, 08 Apr 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 08 Apr 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
 Tanzil murder : up dgp said no Revealing in this case
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर

उत्तर प्रदेश के डीजीपी जाविद अहमद ने कहा है कि तंजील हत्याकांड में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। वह आज बिजनौर दौरे पर आए हुए हैं। माना जा रहा था कि वह तंजील हत्याकांड का खुलासा करेंगे। पुलिस लाइन में वार्ता के लिए पत्रकार बुलाए गए पर डीजीपी ने काफी देर बंद कमरे में मरहूम तंजील अहमद के परिजनों से गुफ्तगू करने के बाद पत्रकारों से कहा कि अभी हत्याकांड को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्याकांड को लेकर सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गयी है। एनआईए और यूपी पुलिस हत्याकांड के खुलासे को मिलकर काम कर रही है। कुछ ऐसे लोग भी मिले हैं जो हत्याकांड की पूरी सूचना रखते हैं जो हत्याकांड का खुलासा करने में मुफीद होंगे। डीजीपी ने तंजीम हत्याकांड को लेकर अभी तक किसी गिरफ्तारी होने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करके डीजीपी मौके की ओर रवाना हो गए। उधर मरहूम तंजील अहमद के कस्बे सहसपुर का पूरा बाजार आज बंद है। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में जमा हैं। उनकी मांग है कि हत्याकांड का तथ्यात्मक खुलासा हो और सही अभियुक्त पकड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कडिय़ां जोड़ कर जो कहानी तैयार की है उसके मुताबिक दिल्ली में करोड़ों रूपये की संपत्ति की वजह से तंजील अहमद की हत्या हुई। प्रापर्टी डीलर ने तंजील के कस्बे के ही शार्प शूटर मुनीर अहमद को सुपारी देकर हत्या करवाई। मुनीर पुलिस रेकार्ड में हिस्टीशीटर है और अलीगढ़ में दो हत्याओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस मुनीर अहमद को तलाश रही है पर अभी तक वह हत्थे नहीं चढ़ा है। इसीलिए पुलिस खुलासे से बच रही है। जब तक सारी कडिय़ां एक जगह न हो तब तक वह कोई खुलासा करने से बच रही है। दूसरी बात पुलिस अपने खुलासे पर परिजनों को भी सहमत करने पर लगी है ताकि जो भी खुलासा हो उसे पर उंगली न उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed