{"_id":"609052b58ebc3e8d30546f4a","slug":"tanzanian-high-commission-defense-advisor-colonel-moses-beatus-malula-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का कोरोना से निधन, विदेशी मिशन के कर्मचारी के निधन का पहला मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का कोरोना से निधन, विदेशी मिशन के कर्मचारी के निधन का पहला मामला
Tue, 04 May 2021 07:55 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 04 May 2021 07:55 AM IST
सार
- तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार कर्नल मोसेस बीटस मलूला को 27 अप्रैल को गंभीर हालत में बिस्तर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिलने हुई मौत
विज्ञापन
तंजानिया उच्चायोग के रक्षा सलाहकार कर्नल मोसेस बीटस मलाला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी स्थित तंजानियाई उच्चायोग के रक्षा सलाहकार का यहां एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। यह संभवत: किसी विदेशी मिशन के कर्मचारी की संक्रमण से मौत का पहला मामला है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को कहा कि कर्नल मोसेस बीटस मलूला की 28 अप्रैल को दिल्ली छावनी स्थित बेस अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मलूला को 27 अप्रैल को गंभीर हालत में एक प्रमुख निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बिस्तर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद तंजानियाई उच्चायोग ने भारतीय सेना से संपर्क किया। इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती किया गया और चिकित्सकों का एक दल उनके उपचार के लिए तैनात किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, हालांकि 28 अप्रैल को अपराह्न करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। भारतीय अधिकारियों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तंजानियाई उच्चायोग ने मलूला की मौत का उल्लेख विदेशी मिशन और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के साथ एक आंतरिक संवाद में किया है।