फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tandava dispute Shiv Sena targeted BJP said Pulwama attack was a well-planned political conspiracy

तांडव विवाद पर शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था पुलवामा हमला

Fri, 22 Jan 2021 06:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jan 2021 06:04 AM IST
विज्ञापन
Tandava dispute Shiv Sena targeted BJP said Pulwama attack was a well-planned political conspiracy
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

तांडव वेब सीरीज को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर फिर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि जिस तरह वेब सीरीज के मुद्दे पर भाजपा आक्रामक है उसी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी गोपनीय बातें सार्वजनिक करने के मुद्दे पर गंभीर क्यों नहीं है। पुलवामा में हमारे सैनिकों की हत्या राजनीतिक षड्यंत्र था। रिपब्लिक भारत के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की चैट से जो बातें सामने आई हैं, उससे इस आरोप को बल मिलता है।

विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगे कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए 40 सैनिकों का खून बहाया गया। गोस्वामी द्वारा जवानों की हत्या पर आनंद व्यक्त करना देश का अपमान है। सैनिकों की शहादत का जितना अपमान अर्नब ने किया, उतना तो पाकिस्तानियों ने भी नहीं किया होगा।
विज्ञापन


अब्बास व अमेजॉन के ऑफिस पहुंची यूपी पुलिस
वेब सीरीज तांडव विवाद में लखनऊ के हजरतगंज में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुंबई पहुंची यूपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसके निर्देशक अली अब्बास जफर से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया और एक सप्ताह के अंदर पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। उसके बाद यूपी पुलिस की टीम अमेजॉन के दफ्तर पहुंची, जहां उसकी भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तांडव सीरीज के जरिये लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए निर्देशक अल्ली अब्बास समेत पांच लोगों पर लखनऊ में मामला दर्ज किया गया था। लखनऊ पुलिस ने रविवार को मामले की जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त (सीपी) के कार्यालय से संपर्क किया है। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मंगलवार रात मुंबई पहुंची।


यूपी पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा ,'' हमने अली अब्बास को  27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जांच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है। उनके घर पर ताला लगा था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहां नोटिस चिपका दिया।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed