फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tandava dispute: lock found at director Ali Abbas and writer Gaurav Solankis house, UP police pasted notice

तांडव विवादः निर्देशक अली अब्बास व लेखक गौरव सोलंकी के घर पर मिला ताला, यूपी पुलिस ने चिपकाया नोटिस

Thu, 21 Jan 2021 07:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Tandava dispute: lock found at director Ali Abbas and writer Gaurav Solankis house, UP police pasted notice
निर्देशक अली अब्बास जफर के घर पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

वेब सीरीज तांडव विवादों में घिर चुकी है। सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के मामले दर्ज किए गए हैं। यूपी पुलिस की एक टीम अली अब्बास व लेखक गौरव सोलंकी के मुंबई स्थित घर पहुंची। इसके बाद टीम अमेजन के कार्यालय में भी जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

विज्ञापन


तांडव सीरीज के जरिये लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए निर्देशक अल्ली अब्बास समेत पांच लोगों पर लखनऊ में मामला दर्ज किया गया था। लखनऊ पुलिस ने रविवार को मामले की जांच में सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त (सीपी) के कार्यालय से संपर्क किया है। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मंगलवार रात मुंबई पहुंची। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा ,'' हमने अली अब्बास को  27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जांच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है। उनके घर पर ताला लगा था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहां नोटिस चिपका दिया।''

यूपी पुलिस वेब सीरीज तांडव के लेखक गौरव सोलंकी के घर भी पहुंची। सोलंकी के घर ताला लगा मिला। इस पर वहां भी नोटिस चस्पा कर लौट गई। चस्पा नोटिस में सोलंकी को 27 जनवरी को लखनउ में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया है। 

 

निर्माता हिमांशु मेहरा खाली कर चुके आवास
यूपी पुलिस की टीम वेब सीरीज के निर्माता हिमांशु मेहरा के आवास पर भी पहुंची, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि वह परिसर खाली कर जा चुके हैं। पुलिस ने कहा कि वह कहां है, इसका पता लगाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा पते पर वह अब नहीं रहते हैं। 

अदालत से मिली राहत
उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए मामले पर वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अली अब्बास जफर को तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी है। विवादों के बीच अमेजन प्राइम ने 'तांडव' वेब सीरीज से आपत्तिजनक सीन हटा लिया है। वेब सीरीज पर विवाद के बीच 'तांडव'  अब्बास जफर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। कास्ट और क्रू के स्टेटमेंट में कहा गया कि हम अपने व्यूअर्स के रिएक्शन पर नजर बनाए हुए हैं। यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है। हमारी टीम के किसी मेंबर का मकसद लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।


कानून के हिसाब से होगी कार्रवाई: अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था, 'हमें वेब सीरीज 'तांडव' के बारे में शिकायत मिली है। कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी। देशमुख ने आगे कहा कि ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफार्म के संबंध में केंद्र सरकार को कानून लाना चाहिए।

इस सीन को लेकर हुआ है विवाद
तांडव में सैफ अली खान, डिम्पल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर और कृतिका कामरा अहम किरदार निभा रहे हैं। ये सीरीज शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। रिलीज के ठीक बाद सीरीज का एक सीन वायरल हुआ, जिसमें जीशान भगवान शिव के गेटअप में हैं, उनके हाथ में त्रिशूल भी है। पर इसी गेटअप में वो गालियां भी दे रहे हैं। विवाद इसी सीन से शुरू हुआ। इसके अलावा इस सीरीज पर टुकड़े-टुकड़े गैंग को महिमा मंडित करने का आरोप भी लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed