फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu Two youth suspected to be in touch with Islamic terror modules were taken into the custody

आतंकवादियों के घुसपैठ के बाद तमिलनाडु में हाई अलर्ट, हिरासत में लिए गए लश्कर के 2 संदिग्ध

Sun, 25 Aug 2019 09:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Aug 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Tamilnadu Two youth suspected to be in touch with Islamic terror modules were taken into the custody
तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

गुरुवार से तमिलनाडु लगातार हाई अलर्ट पर है। ऐसी जानकारी मिली है कि लश्कर के छह आतंकी राज्य में घुस आए हैं जो यहां किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। माना जा रहा है कि यह पड़ोसी देश श्रीलंका से राज्य में घुसे हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पूरा तटीय क्षेत्र सर्विलांस की जद में है। 

विज्ञापन


वहीं शनिवार को दो युवकों को पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि इनके इस्लामिक मॉड्यूल के साथ संबंध हैं। इन्हें हिरासत में लेकर राज्य पुलिस की विशेष खुफिया इकाई (एसआईयू) पूछताछ कर रही है। कोयंबटूर में मौजूद पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए दो में से एक शख्स का नाम सादिक है। वह केरल के त्रिशूर का रहने वाला है और चेन्नई में काम करता है। वह गल्फ में स्थित अब्दुल खादर के साथ निरंतर संपर्क में था।
विज्ञापन


माना जाता है कि खादर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इस्लामिक टेरर मॉड्यूल का मुखिया है। वहीं दूसरे का नाम जहीर है जो तमिलनाडु के उक्कडम का रहने वाला है। वह अक्सर सिद्दीक से फोन पर बातचीत किया करता था। सिद्दीक केरल से कोयंबटूर आया था। उसे एसआईयू के अधिकारियों ने बस स्टैंड पर गिरफ्तार किया था। जहीर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईयू राज्य पुलिस की एक विंग है जो इस्लामिक आतंकियों पर नजर रखती है। सिद्दीक और जहीर 30 साल की उम्र के हैं। उसे करुणय नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसआईयू के अलावा कोयंबटूर रेंज के उप महानिरीक्षक जी कार्तिकेयन भी जांच में शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि खुफिया अधिकारियों ने अब्दुल खादर की फोन कॉल की जांच करने पर पाया कि वह लगातार सिद्दीक के संपर्क में था जो अक्सर जहीर से बात करता था। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed