फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu trichy airport aiu unit seized gold from passengers rectum

Tamil Nadu: एयरपोर्ट पर खुफिया विभाग ने पकड़ा 21 लाख का सोना, सिंगापुर-दुबई से आए यात्रियों से हुई जब्ती

Fri, 03 Mar 2023 09:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 09:38 AM IST
सार

एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने एक अन्य यात्री से 279 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद हुआ है। 24 कैरेट के इस सोने की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। आरोपी यात्री सिंगापुर से तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पहुंचा था।

विज्ञापन
tamilnadu trichy airport aiu unit seized gold from passengers rectum
त्रिची एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने त्रिची एयरपोर्ट पर एक पुरुष यात्री से 120 ग्राम सोने की चेन बरामद की है। बता दें कि यात्री अपनी गुदा में छिपाकर यह चेन भारत लाया था लेकिन एयर इंटेलीजेंस यूनिट की नजरों से बच नहीं सका। आरोपी यात्री दुबई से गुरुवार को लौटा था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एयर इंटेलीजेंस यूनिट को उस पर कुछ शक हुआ, जिसके बाद उसकी सघनता से जांच की गई। जांच में उसकी गुदा से 24 कैरेट सोने की 120 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद हुई। इस चेन की कीमत करीब छह लाख रुपए है। 

विज्ञापन


त्रिची एयरपोर्ट पर ही एक अन्य मामले में एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने एक अन्य यात्री से 279 ग्राम सोने का बिस्किट बरामद हुआ है। 24 कैरेट के इस सोने की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। आरोपी यात्री सिंगापुर से तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां जांच के बाद आरोपी के पास से सोना बरामद हुआ। फिलहाल दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed