{"_id":"638c68508d4c5e12eb522b12","slug":"tamilnadu-temples-are-for-people-says-cm-mk-stalin-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"TamilNadu: मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं, यह जनता के लिए....बोले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TamilNadu: मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं, यह जनता के लिए....बोले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
Sun, 04 Dec 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Dec 2022 02:58 PM IST
सार
सीएम स्टालिन ने कहा, कुछ लोग द्रमुक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और सभी जातियों से पुजारी नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चाहे वह राजशाही हो या लोकतंत्र, मंदिर केवल जनता के लिए हैं।
विज्ञापन
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि मंदिर जनता के लिए हैं और यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह बात उन्होंने थिरुवनमियूर के अरुलमिगु मारुनथीस्वरर मंदिर में 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ लोग द्रमुक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और सभी जातियों से पुजारी नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चाहे वह राजशाही हो या लोकतंत्र, मंदिर केवल जनता के लिए हैं। चाहे किसी भी प्रकार का शासन हो। मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा, एचआर एंड सीई विभाग जस्टिस पार्टी के दौरान ही बनाया गया था।
विज्ञापन
डीएमके के योगदान को याद करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा, पूर्व सीएम एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली सरकार में अधिक मंदिरों की प्रतिष्ठा की गई थी। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने 3700 करोड़ के मूल्य वाली मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटवाया है और एक महिला को पुजारी के रूप में नियुक्त किया है।
विज्ञापन