{"_id":"5de3397c8ebc3e55061a9d8f","slug":"tamilnadu-six-people-misdeed-in-coimbatore-with-an-11th-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#KabTakNirbhaya कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Sun, 01 Dec 2019 09:30 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 01 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। देशभर के तमाम जगहों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के एक दिन बाद ही (26 नवंबर) कोयंबटूर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी आरोपी 22 से 25 साल के हैं।
विज्ञापन
बताया गया था कि पीड़िता 26 नवंबर को अपने घर से जन्मदिन मानने के लिए निकली थी। कोयंबटूर के सीरानायकनपाल्यम इलाके स्थित पार्क में उसका जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ घर के लिए वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उनको छह लोगों ने घेर लिया। पहले पीड़ित के दोस्त के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी लड़की को वहां से पकड़कर एक सुनसान जगह ले गए, जहां उन्होंने दुष्कर्म के जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। आरोपी वीडियो की दम पर उसे ब्लैकमेल कर शिकायत दर्ज करने से रोकना चाहते थे। इसके बावजूद लड़की ने घर आकर अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिवार ने इसका मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
दो आरोपी अभी भी फरार
चारों आरोपियों को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस (पॉस्को कानून) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को महिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें कोयंबटूर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। वहीं, अभी भी दो मुख्य अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कोयंबटूर सिटी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए दो विशेष टीमें गठित की है।
हैदराबाद में युवती अपने आवास पर बेहोश मिली, यौन शोषण का शक
वहीं, आज हैदराबाद पुलिस ने जानकारी दी कि, यहां कल रात एक युवती अपने आवास पर बेहोश पड़ी मिली। पुलिस को शक है कि युवती के साथ यौन शोषण हुआ है। आगे की जांच की जा रही है।
Hyderabad: According to police, a young women techie found unconscious at her residence yesterday, sexual assault suspected, further investigation underway. #Telangana
— ANI (@ANI) December 1, 2019