फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu: Palaniswamy government in crisis, cross over to Panneerselvam camp

तमिलनाडु : संकट में पलानीस्वामी सरकार, पन्नीरसेल्वम गुट से मिले वरिष्ठ मंत्री

Mon, 17 Apr 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu: Palaniswamy government in crisis, cross over to Panneerselvam camp
पलानीसामी - फोटो : ANI

तमिलनाडु की पलानीस्वामी सरकार पर संकट गहरा गया है। सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्री बागी हो गए हैं और वो पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम गुट में जा मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक रविवार को पन्नीरसेल्वम और मंत्री के बीच बातचीत हुई है। बैठक के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने पनीरसेल्वम के हवाले से बताया है कि उन्होंने जून में एआईएडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के लिए "भव्य उत्सव" की योजना बनाई है। इसमें सेमिनार, बहस, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
 

बताया जा रहा है कि रविवार की मीटिंग में वरिष्ठ नेता ई मधुसूदन, पूर्व मंत्री पांडारीजन, एमपी वी मैत्रेययन, पूर्व मंत्री केपी मुनसुमा, पूर्व विधायक जेडी प्रभाकर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी एच पांडियन शामिल हुए थे।

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि बुधवार को होने वाली बड़ी घोषणा से पहले रणनीति पर चर्चा हुई। कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और शशिकला ग्रुप के अन्य नेताओं ने आने वाले दिनों में पन्नेरसेल्वम गुट में शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, AIADMK के महासचिव शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनकरन की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने AIADMK के चुनाव चिह्न 'दो पत्ती के निशान' के लिए चुनाव आयोग को रिश्वत देने के प्रयास के मामले उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।



वहीं इस आरोप पर दिनकरन ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस किसी तरह का सम्मन भेजती है, तो उसका हम कानूनी तौर पर जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुकेश नाम के किसी शख्स को नहीं जानते हैं और उन्होंने किसी को रिश्वत नहीं दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed