फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu: More than one crore seized for distribution to voters

तमिलनाडु : मतदाताओं को बांटने के लिए रखे गए 1.48 करोड़ जब्त

Thu, 18 Apr 2019 02:06 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tamilnadu: More than one crore seized for distribution to voters
प्रतीकात्मक तस्वीर

आयकर विभाग ने मंगलवार रात तेनी जिले के अंधीपती विधानसभा क्षेत्र में छापा मारकर 1.48 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह परिसर एएमएमके (अन्ना मक्काल मुनेत्र कषगम) के पदाधिकारी का बताया जा रहा है और परिसर के भूतल में पार्टी का कार्यालय भी है। यह राशि 94 पैकेट और लिफाफों में पैक की गई थी, जिस पर वार्ड संख्या मतदाताओं की संख्या और प्रति मतदाता 300 रुपये की राशि लिखी हुई थी। अंधीपती विधानसभा में बृहस्पतिवार को उपचुनाव होना है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के महानिदेशक (जांच) बी मुरली कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार से यह कार्रवाई की गई, जो पूरी रात चली। इस दौरान बड़ी संख्या में एएमएमके के कार्यकर्ता वहां आ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनकी अधिकारियों से झड़प हुई। इस पर पुलिस ने हवा में चार बार गोलियां चलाई। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और नई दिल्ली में चुनाव आयोग को भी इस अभियान की रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयकर अधिकारी ने कहा, परिसर में मौजूद व्यक्ति का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसने बताया कि यहां दो करोड़ रुपए 16 अप्रैल को अंदीपती पंचायत संघ इलाके में मतदाताओं को बांटने के लिए लाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने भागते समय कुछ लिफाफे गिरा दिए और कुछ लेकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बचे हुए 94 लिफाफों को जब्त कर लिया। विधानसभा उपचुनाव का एक डाक मतपत्र भी परिसर से बरामद किया गया है, जिसपर पहले ही एएमएमके उम्मीदवार के निशान पर छाप लगी है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा का मुआयना किया। जिला पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

150 एएमएमके  कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

उड़न दस्ते की एक टीम को अपना काम करने से रोकने के आरोप में एएमएमके के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ बुधवार को मामले दर्ज किए गये। साथ ही इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नकदी होने के संदेह के बाद अधिकारियों ने मंगलवार की रात तेनी लोकसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान, कार्रवाई पर आपत्ति करने वाले एएमएमके के करीब 50 समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई।

आयकर छापे निरंकुश व पक्षपातपूर्ण, जनता देगी जवाब: कांग्रेस

चुनाव के दौरान आयकर छापों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भाजपा विपक्षियों के खिलाफ जांच एजेंसियों को इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा को उसकी इस हरकत का मतदान कर माकूल जवाब देगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आयकर विभाग पर लोकसभा चुनावों के दौरान तमिलनाडु में निरंकुश और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का बुधवार को आरोप लगाया है। चिदंबरम ने डीएमके नेता कनिमोझी के घर पर की गई छापेमारी के एक दिन बाद कई ट्वीट कर कहा कि खबर यह है कि उनके आवास पर छापेमारी के दौरान कुछ नहीं मिला।

उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए विपक्षी नेताओं के पीछे पड़ना ही मोदी जी के पास इकलौता रास्ता बच गया है। इस चुनाव में भाजपा के चार सहयोगी हैं- प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, ईडी और आयकर विभाग।


कनिमोझी के समर्थम में उतरी ममता

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने डीएमके नेता कनिमोझी का समर्थन किया है। मंगलवार को कनिमोझी के आवास पर पड़े छापों पर ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनिमोझी को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि द्रमुक दक्षिण भारत में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed