{"_id":"5ad48fbf4f1c1ba67f8b4df9","slug":"tamilnadu-girl-students-told-do-sexual-favours-for-college-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के साथ 'संबंध' बनाओ अच्छे अंक पाओ', प्रोफेसर ने छात्राओं को दिया ऑफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अधिकारियों के साथ 'संबंध' बनाओ अच्छे अंक पाओ', प्रोफेसर ने छात्राओं को दिया ऑफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। महिला पर आरोप है कि उसने छात्राओं को कुछ शिक्षा अधिकारियों को खुश करने की सलाह दी। छात्राओं से कहा कि इसके बदलने उन्हें अच्छे नंबर और पैसे मिलेंगे। इस सलाह का तात्पर्य अधिकारियों से शारीरिक संबंध के लिए उकसाने से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
देवंगा आर्ट कॉलेज का यह मामला एक महीने पुराना है। रविवार को लेक्चरर और कुछ छात्राओं की टेलीफोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया।
विज्ञापन
कॉलेज और स्थानीय महिला संगठन की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। बाद में विरुद्धनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि महिला कहना कि उसने अच्छी नियत से छात्राओं को सलाह दी थी, लेकिन उसकी बात का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। कॉलेज सचिव रामासामी ने कहा, तीन प्रोफेसरों की कमेटी ने प्रथम चरण की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी है। इसके आधार पर आरोपी लेक्चरर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डी जयाकुमार ने कहा कि आरोप बच नहीं पाएंगे। सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सीबीआई जांच की मांग की है।