{"_id":"5fb916618ebc3e9bc8194fd9","slug":"tamilnadu-deputy-cm-o-paneerselvam-says-aiadmk-and-bjp-alliance-to-continue-for-2021-tamil-nadu-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः आगामी विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः आगामी विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन
Sat, 21 Nov 2020 07:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
ओ॰ पन्नीरसेल्वम
- फोटो : social media
तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री ओ॰ पन्नीरसेल्वम ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2021 तक के लिए एआईएडीएमके और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह घोषणा की। बता दें तमिलनाडु में अगले कुछ महीनों बाद चुनाव होने वाले हैं और गृहमंत्री अमित शाह मिशन तमिलनाडु के तहत आज चेन्नई में हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तमिलनाडु में बीजेपी का सत्ताधारी एआईएडीएमके के साथ गठबंधन है लेकिन दोनों दलों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। हाल ही में वेल यात्रा को लेकर बीजेपी और एआईएडीएमके के मतभेध खुलकर सामने आए थे।
विज्ञापन
राज्यस्तर पर भाजपा ने वेल यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी। हालांकि पार्टी ने सरकार की बातों को नजरअंदाज करते हुए जन सभाओं के जरिए वेल यात्रा आयोजित कर कई जगहों पर गिरफ्तारियां दी है।
विज्ञापन
इससे पहले अमित शाह की तमिलनाडु यात्रा के एक दिन पहले शुक्रवार को भाजपा के नेताओं ने पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था।