फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu cm mk stalin says Religion can't be a tool to divide people, ignore those seeking cheap publicity

MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- लोगों को बांटने का हथियार नहीं हो सकता धर्म, विभाजन करने वाले सच्चे अध्यात्मवादी नहीं

Sat, 09 Jul 2022 06:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 06:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वालों का विरोध करते हैं।  वह उन लोगों की उपेक्षा करते हैं जो उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। 

विज्ञापन
tamilnadu cm mk stalin says Religion can't be a tool to divide people, ignore those seeking cheap publicity
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने शनिवार को कहा कि धर्म लोगों को बांटने का हथियार नहीं हो सकता और जो लोग इस तरह के विभाजन का कारण बनते हैं, वे सच्चे अध्यात्मवादी नहीं हो सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को मंदिरों के जीर्णोद्धार और विरासत वाले शहरों में बुनियादी ढांचे में सुधार सहित विकास के लिए द्रमुक के योगदान के बारे में पता नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वालों का विरोध करते हैं। स्टालिन ने कहा कि वह उन लोगों की उपेक्षा करते हैं जो उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप सस्ते प्रचार की कोशिश कर रहे लोगों के हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्टालिन ने 340 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा, मुझे उन लोगों की परवाह नहीं है जो झूठ बोलते हैं और सस्ता प्रचार चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि वह धर्म के आधार पर डीएमके पार्टी या सरकार नहीं चला रहे हैं, बल्कि लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed