फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu cm mk stalin accused bjp north indian leaders spreading fake news plot against his government

Tamil Nadu: प्रवासी मजदूरों के वायरल वीडियो को लेकर स्टालिन ने उत्तर भारतीय BJP नेताओं को घेरा, कही ये बात

Thu, 09 Mar 2023 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Mar 2023 03:28 PM IST
सार

स्टालिन ने बताया कि उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। साथ ही बिहार सरकार के अधिकारी भी यहां आकर बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हुए।

विज्ञापन
tamilnadu cm mk stalin accused bjp north indian leaders spreading fake news plot against his government
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाया है कि उत्तर भारतीय भाजपा नेता राज्य में बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो फैला रहे हैं। स्टालिन ने दावा किया कि उनकी सरकार के खिलाफ राजनैतिक साजिश रची गई। स्टालिन ने कहा कि उनका राज्य पूरे देश के लोगों का घर है क्योंकि तमिल लोग भाईचारा पसंद करते हैं। उत्तर भारत के भाई यह बात अच्छी तरह जानते हैं। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कुछ लोग फर्जी वीडियो बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उत्तर भारत के भाजपा नेता गलत इरादे से ऐसा कर रहे हैं। अगर आप नोटिस करेंगे तो आप समझ सकते हैं कि यह मेरे उस बयान के बाद किया गया, जिसमें मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन की बात की थी।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Opposition Unity: क्या MK स्टालिन होंगे PM उम्मीदवार? फारूक अब्दुल्ला ने दिया यह जवाब; खरगे ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने बताया कि उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। साथ ही बिहार सरकार के अधिकारी भी यहां आकर बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हुए। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। डीजीपी भी इस पर स्थिति साफ कर चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने उन इलाकों का दौरा किया, जहां प्रवासी बड़ी संख्या में रहते हैं। 



बता दें कि तमिलनाडु में उत्तर भारतीय राज्यों के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में काम करते हैं। प्रवासी कामगार राज्य के टेक्सटाइल और निर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्यरत हैं। बीते दिनों कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि बिहार के कामगारों को पीटा गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। सरकार ने मामले की जांच की तो यह मामला झूठा निकला। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिनमें भाजपा नेता, पत्रकार और तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed