फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu bjp release dmk file accused mk stalin and party members property corruption bjp president k annamal

Annamalai: 'कांग्रेस फाइल' के बाद 'डीएमके फाइल', तमिलनाडु में भाजपा ने खोला द्रमुक की अकूत संपत्ति का चिट्ठा

Fri, 14 Apr 2023 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 14 Apr 2023 12:59 PM IST
सार

अन्नामलाई ने कहा कि हम डीएमके के घोटालों को उजागर करने के लिए यात्रा निकालेंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। जून के पहले हफ्ते से यह यात्रा शुरू होगी। 

विज्ञापन
tamilnadu bjp release dmk file accused mk stalin and party members property corruption bjp president k annamal
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी द्रमुक पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को 'डीएमके फाइल' नाम से कुछ जानकारियां साझा की, जिनमें डीएमके नेताओं, मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके परिजनों के पास अकूत अघोषित संपत्ति होने का आरोप लगाया। डीएमके फाइल में भाजपा ने कुछ ग्राफिक्स दिखाए, जिनमें डीएमके नेताओं और मुख्यमंत्री स्टालिन के परिजनों के पास अरबों रुपए की अघोषित संपत्ति होने का दावा किया। 

विज्ञापन


अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि द्रमुक नेता और उनके परिजन करोड़ों रुपए की लग्जरी गाड़ियां, घड़ियां और अन्य सामान इस्तेमाल करते हैं। भाजपा ने एक तस्वीर साझा कि जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन एक घड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने ग्राफिक में बताया कि इस घड़ी की कीमत करोड़ों में है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बताया- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि ना सिर्फ डीएमके बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों के घोटालों को हम उजागर करेंगे। तमिलनाडु के लोगों के सामने सबकुछ रखा जाएगा फिर देखेंगे कि तमिलनाडु के लोग किसे वोट देते हैं। यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है और यह एक पार्टी के खिलाफ लड़ाई नहीं है। हम यहीं नहीं रुकेंगे। 


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: तमिलनाडु में आरएसएस का रूट मार्च 16 अप्रैल को; इरोड में हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 11 घायल

अन्नामलाई ने कहा कि हम डीएमके के घोटालों को उजागर करने के लिए यात्रा निकालेंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। जून के पहले हफ्ते से यह यात्रा शुरू होगी। अन्नामलाई ने आम लोगों को भी इस यात्रा में शामिल होने की अपील की। अन्नामलाई ने कहा कि अभी उन्होंने डीएमके फाइल का पहला हिस्सा ही जारी किया है और पूरे साल इसी तरह के खुलासे करते रहेंगे। अभी सिर्फ निजी संपत्ति को लेकर जानकारी दी गई है, जल्द ही उनकी विभिन्न कंपनियों में शेयर होल्डिंग और संपत्ति की अनुमानित कीमत का खुलासा किया जाना बाकी है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि किस तरह डीएमके वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग व्यापार का हिस्सा बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed