फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu BJP President narayan thirupathi targeted Electricity minister Senthil balaji said this is DMK drama

V Senthil: ‘2016 में स्टालिन ने सेंथिल को भ्रष्टाचारी कहा और अब मासूम हो गए’, अन्नामलाई ने CM पर साधा निशाना

Wed, 14 Jun 2023 04:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नारायण थिरुपथी ने विद्युत मंत्री सेंथिल के भर्ती होने पर कहा यह एक ड्रामा है, जिसमें स्क्रीनप्ले भी है और डायलॉग्स भी हैं। वह एक कैबिनेट मंत्री है, जांच में सहयोग करना, उनका धर्म है, उनका कर्तव्य है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए लोगों से पैसे लिए हैं।

विज्ञापन
Tamilnadu BJP President narayan thirupathi targeted Electricity minister Senthil balaji said this is DMK drama
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के बिजली मंत्री के खिलाफ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ डीएमके का एक नाटक है। एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन


अपने हाथों में कानून नहीं ले सकते मंत्री 
तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष नारायण थिरुपथी ने विद्युत मंत्री सेंथिल के भर्ती होने पर कहा यह एक ड्रामा है, जिसमें स्क्रीनप्ले भी है और डायलॉग्स भी हैं। वह एक कैबिनेट मंत्री है, जांच में सहयोग करना, उनका धर्म है, उनका कर्तव्य है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए लोगों से पैसे लिए हैं। वह कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते। थिरुपथी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मांग की है कि वह तुरंत सेंथिल को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। स्टालिन अगर उन्हें बर्खास्त नहीं करता तो वह जनता के बीच मजाक का पात्र बन जाएंगे। सेंथिल को केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए, जिससे जांच के बाद वह बरी हो सकें।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने भी साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016 में एमके स्टालिन विपक्ष के नेता थे। उस वक्त वह सेंथिल के आवास गए थे। उन्होंने सेंथिल को इसी मामले में भ्रष्टाचारी करार दिया था। 2018 में सेंथिल डीएमके आ गए तो वह अब मासूम हो गए। 2016 में आईटी ने तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी के दफ्तर में छापा मारा था, तब आपने इस कदम का स्वागत किया था। अब ईडी ने कार्रवाई की तो लोकतंत्र पर हमला हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर स्टालिन पर हमला करते हुए कहा कि आपने कुछ सालों पहले पैसे लेकर नौकरियां दिलाने को लेकर कुछ कहा था। क्या आप उस बारे में भूल गए। क्या आप उसका खंडन करेंगे। आप आज विक्टिम कार्ड क्यों खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्नामलाई के बयान पर तमिलनाडु के मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। तमिलनाडु के मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि भाजपा को डर है कि वह राज्य में अगले चुनावों में नोटा से भी कम वोट पाएगी। वह जनता के बीच में भ्रम फैलाना चाहती है कि डीएमके भ्रष्ट है। वह हमें किनारे करना चाहते हैं। अन्नामलाई चुनाव हार गए, इसलिए वह सेंथिल से चिढ़ते हैं। प्रदेश में भाजपा का कोई आधार नहीं है।

सरकार ने साधा निशाना
डीएमके सांसद और एडवोकेट एमआर एलानगो ने कहा कि सेंथिल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। हमें ईडी के तरफ से गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इसी के साथ राज्य के कानून मंत्री एस रघुपति भी बालाजी को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बालाजी के घर पर घंटों चली ईडी की रेड पर भी सवाल उठाए। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन देर रात बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी से मिलने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सेंथिल बालाजी का इलाज चल रहा है। मामले में कानूनी मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की धमकी भरी राजनीति से डरने वाले नहीं हैं। कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा कि सेंथिल बालाजी को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया गया है। ईडी को इसका जवाब देना चाहिए।




तमिलनाडु के मंत्री के परिसर पर क्यों पड़ी ईडी की रेड?
ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कद्दावर नेता बालाजी से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी, जिसके कुछ महीने बाद यह कार्रवाई की गई। ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को चेन्नई, करूर और इरोड में बालाजी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed