फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TamilNadu : 13 deaths at Chengalpattu govt hospital in span of 24 hours; relatives allege shortage of oxygen, a charge denied by officials

तमिलनाडु : सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 13 मरीजों की मौत, अधिकारियों का इनकार

Wed, 05 May 2021 04:47 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 05 May 2021 04:47 PM IST
सार

तमिलनाडु के चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में गत 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है और परिजनों ने इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी बताया है। हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को इन आरोपों से इनकार किया।

विज्ञापन
TamilNadu : 13 deaths at Chengalpattu govt hospital in span of 24 hours; relatives allege shortage of oxygen, a charge denied by officials
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑक्सीजन की किल्लत सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही नहीं है, देश के दूसरे हिस्सों में भी ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसी एक खबर तमिलनाडु से आई है। यहां एक सरकारी अस्पताल में 13 मरीजों की कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। हालांकि अधिकारियों ने ऑक्सीजन की कमी होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में गत 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हुई है और परिजनों ने इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी बताया है। हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को इन आरोपों से इनकार किया। इस संबंध में शीर्ष अधिकारियों ने दावा किया कि चेंगलपट्टु स्थित सरकारी अस्पताल में 40 से 85 वर्ष के 13 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। वहीं, रातभर में हुई इन मौतों से इलाके के लोगों में दहशत है और मृतकों के परिजनों में आक्रोश है जिन्होंने मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है। चेंगलपट्टु के जिलाधिकारी ए जॉन लुईस ने मंगलवार रात को हालात की समीक्षा की लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


लुईस ने बुधवार को कहा कि मैं पूरी रात क्षेत्र में था और हालात की निगरानी कर रहा था। ऑक्सीजन (मरीजों के लिए) की आपूर्ति बाधित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी पहलुओं की जांच चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा की जा रही है। अस्पताल के डीन डॉ. जे मुथुकुमारन ने कहा कि मृतकों में केवल एक कोविड-19 मरीज था, जबकि बाकी कोविड-19 निगेटिव थे और विषाणु की वजह से निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें छह मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां थी जबकि सात अन्य जटिल स्थिति में भर्ती थे व इलाज का उनपर असर नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने कुछ मरीजों में ऑक्सीजन के स्तर में कमी देखी और तत्काल उसे स्थिर करने की कोशिश की। डीन ने कहा कि हम जिलाधिकारी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने पिछली रात ऑक्सीजन आपूर्ति के अनुरोध पर कार्रवाई की और ऑक्सीजन टैंकर की व्यवस्था की। इस समय अस्पताल में तीन दिन के लिए ऑक्सीजन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed