{"_id":"5fc80818176c50517b4c4f4a","slug":"tamil-nadu-vk-sasikala-once-again-applyed-petition-for-early-release-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: वीके शशिकला ने एक बार फिर जेल से दी जल्द रिहाई की अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: वीके शशिकला ने एक बार फिर जेल से दी जल्द रिहाई की अर्जी
Thu, 03 Dec 2020 03:03 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलुरू
एजेंसी, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
वीके शशिकला
तमिलनाडु की पूर्व सीएम दिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने एक बार फिर जेल से जल्द रिहाई के लिए अर्जी दी है। शशिकला भ्रष्टाचार के मामले में परप्पना अग्रहारा जेल में चार साल की सजा काट रही हैं। उम्मीद है कि विशेष कोर्ट में 10 करोड़ रुपये का जुर्माना देने के बाद शशिकला की रिहाई 27 जनवरी तक हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इससे भी पहले रिहा किए जाने के लिए अर्जी दी है। जेल अधिकारियों ने उनकी अर्जी वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शशिकला ने 15 फरवरी 2017 को आत्मसमर्पण किया था। वह तब से परप्पन अग्रहारा जेल में बंद हैं। उनके दो रिश्तेदार भी भ्रष्टाचार मामले में चार की साधारण कैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन