{"_id":"6220a2aa2f08d06558183b74","slug":"tamil-nadu-urban-local-body-elections-priya-rajan-new-mayor-chennai-corporation-dravida-munnetra-kazhagam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के नए मेयर का एलान, प्रिया राजन यह पद संभालने वाली पहली दलित महिला बनीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के नए मेयर का एलान, प्रिया राजन यह पद संभालने वाली पहली दलित महिला बनीं
Thu, 03 Mar 2022 04:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 04:42 PM IST
सार
अहम बात यह भी है कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के मेयर पद के लिए प्रिया के अलावा कुछ और लोग भी रेस में थे। उनके साथ श्रीधानी सी, नंधिनी और एस अमूधा प्रिया का नाम भी आगे चल रहा था।
विज्ञापन
R Priya
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के बाद मेयर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। इस बीच डीएमके ने ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के लिए प्रिया राजन को नया मेयर घोषित कर दिया है। प्रिया राजन (28) वॉर्ड 74 थिरु वी का नगर से पार्षद बनी हैं। बतौर पार्षद यह प्रिया का पहला आधिकारिक पद है। हालांकि, इससे पहले वह 18 साल की उम्र से डीएमके की कार्यकर्ता रही थीं। प्रिया मेयर का पद संभालने वाली पहली दलित महिला भी होंगी।
विज्ञापन
इस एलान के बाद प्रिया ने बताया कि वह पार्टी से लंबे समय से जुड़ी हैं, लेकिन राजनीति में उनकी रुचि पिछले साल तब जागी जब द्रमुक ने विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी की। मैंने देखा कि सीएम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनकी इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए ही उनके साथ आगे बढ़ रही हूं।
विज्ञापन
अहम बात यह भी है कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के मेयर पद के लिए प्रिया के अलावा कुछ और लोग भी रेस में थे। उनके साथ श्रीधानी सी, नंधिनी और एस अमूधा प्रिया का नाम भी आगे चल रहा था। हालांकि, कामयाबी प्रिया को मिली और सीएम स्टालिन ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन