{"_id":"68622f9904caa9152b0fbeac","slug":"tamil-nadu-temple-security-guard-dies-in-police-custody-police-officers-suspended-aiadmk-raises-questions-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: मंदिर के सुरक्षाकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत, छह पुलिस अधिकारी निलंबित, AIADMK ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: मंदिर के सुरक्षाकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत, छह पुलिस अधिकारी निलंबित, AIADMK ने उठाए सवाल
Mon, 30 Jun 2025 12:03 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:03 PM IST
सार
मदपुरम कालीअम्मन मंदिर से एक भक्त की कार में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंदिर के सुरक्षाकर्मी अजित कुमार (28) को हिरासत में लिया गया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे एक कार चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया। मामले में छह पुलिस अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एआईएडीएमके ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं।
शिवगंगा जिले के एसपी आशीष रावत ने बताया कि मदपुरम कालीअम्मन मंदिर से एक भक्त की कार में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए मंदिर के सुरक्षाकर्मी अजित कुमार (28) को हिरासत में लिया गया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। अजित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मौत का कारण प्राकृतिक नहीं है, बल्कि हिरासत के दौरान यातना है। इस संबंध में छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है । और जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें: 'ये 50 साल बाद भी संविधान को कूड़े में फेंकने की मानसिकता से बाहर नहीं आ पाए', भाजपा का कांग्रेस पर हमला
मामले को लेकर एआईएडीएमके प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह हिरासत में मौत नहीं है। डीएमके के सत्ता में आने के बाद से यह हिरासत में हुई 25वीं हत्या है। मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनके साथ क्रूरता की गई। अजित कुमार की मौत पुलिस थाने में ही पुलिस की बर्बरता के कारण हुई और क्रूरता से जुड़े सबूतों को छिपाया गया। जैसे प्लास्टिक पाइप, मिर्च पाउडर और लोहे की छड़ को घटनास्थल से हटा दिया गया।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए पेश करेगी कानून, 4.2 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि अजित कुमार से पूछताछ करने वाले पुलिस बल के संबंध में पूरा परिदृश्य कितना भयावह है? हम एक पारदर्शी जांच की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह जानते हुए कि पिछली 24 हत्याओं में कोई प्रगति नहीं हुई है। यह डीएमके की ओर से एक और बड़ा कवर अप होगा, लेकिन निश्चित रूप से जो लोग इसके पीछे हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके अजित कुमार और उनके परिवार को न्याय देने की मांग करती है।

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: AIADMK spokesperson Kovai Sathyan says, "This is not a custodial death. This is the 25th custodial murder since DMK came to power. Ajith Kumar, a security guard with the temple and his brother, who had been called for an inquiry, were exposed to… https://t.co/QJGNm1F2HK pic.twitter.com/OJ6RITlFJ8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 30, 2025
ये भी पढ़ें: 'ये 50 साल बाद भी संविधान को कूड़े में फेंकने की मानसिकता से बाहर नहीं आ पाए', भाजपा का कांग्रेस पर हमला
मामले को लेकर एआईएडीएमके प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह हिरासत में मौत नहीं है। डीएमके के सत्ता में आने के बाद से यह हिरासत में हुई 25वीं हत्या है। मंदिर के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनके साथ क्रूरता की गई। अजित कुमार की मौत पुलिस थाने में ही पुलिस की बर्बरता के कारण हुई और क्रूरता से जुड़े सबूतों को छिपाया गया। जैसे प्लास्टिक पाइप, मिर्च पाउडर और लोहे की छड़ को घटनास्थल से हटा दिया गया।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए पेश करेगी कानून, 4.2 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि अजित कुमार से पूछताछ करने वाले पुलिस बल के संबंध में पूरा परिदृश्य कितना भयावह है? हम एक पारदर्शी जांच की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह जानते हुए कि पिछली 24 हत्याओं में कोई प्रगति नहीं हुई है। यह डीएमके की ओर से एक और बड़ा कवर अप होगा, लेकिन निश्चित रूप से जो लोग इसके पीछे हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके अजित कुमार और उनके परिवार को न्याय देने की मांग करती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन