फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu senthil balaji wife Habeas corpus petition in madras high court sg said not maintainable

Tamil Nadu: सेंथिल बालाजी की पत्नी ने हाईकोर्ट में दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, ईडी ने किया विरोध

Tue, 27 Jun 2023 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

एस मेगाला ने अपने पति सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सेंथिल बालाजी को 14 जून को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
tamil nadu senthil balaji wife Habeas corpus petition in madras high court sg said not maintainable
मद्रास हाईकोर्ट

विस्तार

नौकरी के बदले नकदी मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी की पत्नी ने मद्रास हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। इस याचिका पर मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है। बता दें कि सेंथिल बालाजी 14 जून से ईडी की हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


ईडी ने किया विरोध
सेंथिल बालाजी की पत्नी मेगाला ने हाईकोर्ट में एक हलफनामा देकर हाईकोर्ट में आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने उनके पति के खिलाफ साजिश रची है। याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का विरोध किया और कहा कि सीआरपीसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत गिरफ्तारी के आधार को लिखित में घटाया जाए। तुषार मेहता ने कहा कि पीएमएलए कानून के तहत धारा 19 में अथॉरिटी के पास अधिकार है कि वह व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार कर सकती है। तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि गिरफ्तारी की वजह के बारे में जल्द सूचित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: मंदिर उत्सव में सम्मान को लेकर भिड़े दो समूह, अन्नाद्रमुक के पूर्व MLA के वाहन को किया आग के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी के बदले नौकरी मामले में आरोपी हैं सेंथिल बालाजी
बता दें कि एस मेगाला ने अपने पति सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सेंथिल बालाजी को 14 जून को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। छाती में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 15 जून को मद्रास हाईकोर्ट ने सेंथिल बालाजी को निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed