फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: prisoners put up in an open-air jail at Shivaganga for cultivating farmland

प्रयोग: इस राज्य में कैदियों को जेल से निकाल कराई जा रही खेती, सीख रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग से लेकर पशुपालन तक

Tue, 18 Jul 2023 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Jul 2023 08:46 AM IST
सार

जेल के डीआइजी पलानी ने बताया कि कैदियों का चयन जेल में उनके व्यवहार को देखते हुए किया गया है। ये सभी यहां जैविक तरीके से गन्ना, नारियल के पेड़, अमरूद के पेड़ और सब्जियां उगाने का काम करते हैं।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu:  prisoners put up in an open-air jail at Shivaganga for cultivating farmland
तमिलनाडु में कैदी कर रहे खेती और पशुपालन का काम - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु के शिवगंगा में स्थित एक खुली जेल में करीब 50 कैदियों को रखा गया है। इन्हें यहां खेती करने के लिए लाया गया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। 

विज्ञापन

जेल के डीआइजी पलानी ने बताया कि कैदियों का चयन जेल में उनके व्यवहार को देखते हुए किया गया है। ये सभी ऑर्गेनिक फार्मिंग से लेकर पशुपालन तक सीख रहे हैं। पलानी ने आगे कहा कि कैदी जैविक तरीके से गन्ना, नारियल के पेड़, अमरूद के पेड़ और सब्जियां उगाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये सभी गायों, बकरियों और मुर्गियों की देखभाल भी करते हैं। साथ ही कचरे के माध्यम से प्राकृतिक खाद बनाते हैं।

विज्ञापन


समाज से जुड़ने में मिलेगी मदद
डीआइजी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से कैदियों को सजा के बाद समाज से आसानी से जुड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैदियों को उनकी मेहनत के लिए वेतन दिया जाता है। पत्रकारों के एक सवाल पर अधिकारी ने कहा कि विचार यह है कि कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उत्पादन किया जाए, जिसे जनता के लिए जेल और बाजार में भेजा जाए। 


क्या है खुली जेल?

खुली जेल से तात्पर्य ऐसी जेल व्यवस्था से है, जहां कैदियों को दिन के समय काम पर जाने दिया जाता है और रात होते ही वे लौट आते हैं। इस तरह की जेलों में दीवारें, सलाखें और ताले नहीं होते हैं। यहां तक की सुरक्षा व्यवस्था भी कम होती है।

कैसे होता है कैदियों का चयन?

ओपन जेल यानी खुली जेल में उन कैदियों को रखा जाता है, जिनका व्यवहार अच्छा होता है और जो नियमों पर खरा उतरते हैं। अगर सेंट्रल जेल के किसी कैदी का व्यवहार अच्छा होता है, तो उन्हे ओपन जेल में भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed