फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu policeman transferred for beating restaurant employees and customers viral video

वीडियो वायरल: रेस्तरां कर्मियों और ग्राहकों को पुलिस अधिकारी ने पीटा, हुआ तबादला

Mon, 12 Apr 2021 05:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu policeman transferred for beating restaurant employees and customers viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

पुलिस के एक उपनिरीक्षक द्वारा कोयंबटूर के एक रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसका तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया गया है।

विज्ञापन


वीडियो में कत्तूर थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक ने रविवार रात 10.20 बजे रेस्तरां में प्रवेश किया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक कोविड-19 रोधी नियमों के उल्लंघन की बात कहकर वहां के कर्मचारियों और ग्राहकों को डंडे से पीटता दिखाई देता है।
विज्ञापन


रेस्तरां मालिक ने उक्त पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त ने इस घटना की जांच करने के आदेश दिए और आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक का तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्तरां मालिक ने कहा, 'पुलिस अक्सर वसूली करती है, पिछले सप्ताह इसी उपनिरीक्षक ने खाना ऑर्डर किया था लेकिन पैसे नहीं दिए थे। जब पैसे मांगे तो उन्होंने धमकी दी थी।' पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में होसूर निवासी पांच पर्यटकों के समूह में शामिल एक महिला मामूली रूप से घायल हुई है।
 

 

रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 6,618 नए मामले

तमिलनाडु में रविवार को लगभग सात महीनों के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए जिससे मामलों की संख्या 9.33 लाख हो गई। इसके अलावा इस महामारी से 22 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,908 पर पहुंच गई।

राज्य के चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार 2,314 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 8,78,571 हो गई जबकि 41,955 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार कोरोना महामारी के 6,618 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या नौ लाख 33 हजार 434 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed