फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu police warns to not download fake oximeter apps, can hack biometric data

तमिलनाडु पुलिस की चेतावनी: फर्जी ऑक्सीमीटर एप न करें डाउनलोड, चोरी हो सकता है डाटा

Wed, 16 Jun 2021 08:07 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Jun 2021 08:07 PM IST
सार

तमिलनाडु पुलिस ने कहा है कि महामारी के दौरान लोगों की चिंताओं का दोहन साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध लिंक और एप्लीकेशन भेज कर कर रहे हैं जिससे व्यक्तिगत जानकारी और उंगलियों के निशान जैसे बायोमीट्रिक डाटा की चोरी हो सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों ने लोगों को पहले भी इस तरह की धोखधाड़ी को लेकर चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
Tamil Nadu police warns to not download fake oximeter apps, can hack biometric data
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

कोविड-19 महामारी के कारण ऑक्सीमीटर की मांग में वृद्धि के बीच तमिलनाडु पुलिस ने लोगों को फर्जी ऑक्सीमीटर एप डॉउनलोड करने को लेकर चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि इससे उनके फोन से व्यक्तिगत और बायोमीट्रिक डाटा चोरी हो सकता है।

विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस ने इस संबंध में जारी एक परामर्श में कहा, 'इस तरह का एक गोरखंधधा साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ऑक्सीमीटर एप के जरिए किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एप से खून में ऑक्सीजन का स्तर नापा जा सकता है।'
विज्ञापन


परामर्श में कहा गया कि फिंगरप्रिंट सेंसर से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर मापने का दावा करने वाले फर्जी एप डाउनलोड करते ही उपयोगकर्ता को एसएमएस करते हैं। इसमें उनसे मोबाइल के विभिन्न फीचर तक पहुंच के लिए अनुमति मांगी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति देने पर ये ओटीपी, फोन में रखे पासवर्ड, कार्ड की जानकारी, फोटो, फोन नंबर और यहां तक कि बायोमीट्रिक जानकारी भी चुरा सकते हैं और उनका इस्तेमाल बैंकिंग और फोन में मौजूद अन्य संवेदनशील एप का इस्तेमाल करने के में कर सकते हैं।


पुलिस ने कहा, ये एप खून में ऑक्सीजन का स्तर नापने का दावा कैमरे पर उंगली रखने और टॉर्च की रोशनी उंगली पर डालने के आधार पर करते हैं। इस दौरान संदिग्ध एप आपकी उंगलियों के निशान ले लेते हैं और इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed