फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu police shot Teen nabbed for attacking sub inspector in Tirunelveli

Tamil Nadu: तमिलनाडु में पुलिस ने किशोर को गोली मारी, अधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 10:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Jul 2025 10:58 AM IST
सार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक किशोर पर पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले के जवाब में पुलिस ने आरोपी किशोर को गोली मार दी। जिससे आरोपी घायल हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
tamil nadu police shot Teen nabbed for attacking sub inspector in Tirunelveli
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पुलिसकर्मियों ने एक 17 साल के किशोर को गोली मार दी। किशोर पर एक पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोप है। गोली लगने से किशोर घायल हुआ है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल पुलिस अधिकारी और आरोपी किशोर, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली जिले के पाप्पाकुडी में 28 जुलाई की रात 17 साल के किशोर ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान किशोर ने पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया। तिरुनेलवेली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: देवघर में बस और ट्रक की टक्कर में पांच कांवड़ियों की मौत, कई घायल; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed