फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu police register case against bjp k annamalai for altercation with christian youth for entry church

Tamil Nadu: चर्च जाने को लेकर ईसाई समुदाय के युवाओं से हुई थी तकरार, भाजपा नेता अन्नामलाई के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jan 2024 08:58 AM IST
सार

धर्मपुरी पुलिस ने भाजपा नेता के अन्नामलाई के खिलाफ धर्मपुरी जिले के बोम्मीडी पुलिस स्टेशन में धारा 153(ए), 504, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अन्नामलाई पर दो समूहों के बीच धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाने के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
tamil nadu police register case against bjp k annamalai for altercation with christian youth for entry church
K Annamalai - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई की बीती 8 जनवरी को एक चर्च में जाने को लेकर ईसाई समुदाय के युवाओं से तकरार हुई थी। अब इस मामले में धर्मपुरी पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धर्मपुरी पुलिस ने भाजपा नेता के अन्नामलाई के खिलाफ धर्मपुरी जिले के बोम्मीडी पुलिस स्टेशन में धारा 153(ए), 504, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अन्नामलाई पर दो समूहों के बीच धार्मिक आधार पर शत्रुता बढ़ाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा विवाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई राज्य में 'एन मन, एन मक्कल' यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान अन्नामलाई 8 जनवरी को धर्मपुरी जिले के पपिरेदिपट्टी गांव में स्थित मदर मैरी के चर्च में मदर मैरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस पर ईसाई समुदाय के कुछ युवाओं ने अन्नामलाई को चर्च में दाखिल होने से रोका। युवाओं ने आरोप  लगाया कि मणिपुर में ईसाई समुदाय के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। हालांकि अन्नामलाई ने युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवा नहीं माने तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे युवाओं को वहां से हटाया और फिर अन्नामलाई ने मदर मैरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ईसाई समुदाय को युवाओं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ईसाई युवा अन्नामलाई से कह रहा है कि 'हमारे जैसे ईसाई लोग मणिपुर में मारे जा रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर आपसे कह रहा हूं कि यह एक पवित्र जगह है और आप प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई थी तीखी बहस
इस पर अन्नामलाई ने युवाओं को समझाते हुए कहा कि 'मणिपुर में मुद्दा ईसाई नहीं हैं बल्कि यह दो जनजातियों के बीच की लड़ाई है। जनजातीय आरक्षण के मुद्दे पर एक जनजाति दूसरे के खिलाफ है। दोनों समुदायों में हिंदू और ईसाई दोनों शामिल हैं। आपको समझना पड़ेगा कि यह राजनीति के लिए किया जा रहा है।' जब युवा अन्नामलाई से बहस करते रहे तो उन्होंने कहा कि 'डीएमके के कार्यकर्ता की तरह बात मत करो।' इस पर प्रदर्शनकारी युवाओं ने नाराजगी जताई और कहा कि वह डीएमके के कार्यकर्ता नहीं हैं। इस दौरान अन्नामलाई ने कहा कि 'सभी को चर्च में आने का अधिकार है और आप मुझे यहां आने से नहीं रोक सकते।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed