फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu NIA is conducting search operation two locations Coimbatore

तमिलनाडु: आंतकियों से जुड़ाव के संबंध में एनआईए ने कोयंबटूर में दो ठिकानों मारे छापे

Thu, 31 Oct 2019 09:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 31 Oct 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu NIA is conducting search operation two locations Coimbatore
तलाशी करती एनआईए - फोटो : ANI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक आतंकवादी जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर के दो व्यक्तियों के घरों पर तलाशी ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि दोनों लोगों के ठिकानों पर इसलिए तलाशी ली गई क्योंकि वे कथित रूप से एक आतंकवादी गिरोह से जुड़े लोगों के संपर्क में थे, जिसने आतंकी हमले की साजिश रची, हमले के लिए धन एकत्र किया और इस्लामिक शासन की स्थापना के इरादे से भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आतंकियों से जुड़ाव के संबंध में पांच सदस्यीय टीम ने शहर के जीएम नगर में निसार और लोरिपेट में सौरिदीन के घर में तलाशी ली।

इससे पहले भी एनआईए ने 21 सितंबर को राज्य में तिरुनेलवेली जिले में एक व्यक्ति के घर पर आतंकवादी गिरोह के साथ कथित संबंध होने के शक में तलाशी ली थी।इसके अलावा, एनआईए ने 29 अगस्त को तमिलनाडु को जारी एक आतंकी अलर्ट के संबंध में कोयंबटूर के कई स्थानों पर तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जुलाई में, एजेंसी ने 'अंसारुल्ला' आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच के तहत तमिलनाडु के 14 स्थानों पर तलाशी ली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed