फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu News Update RSS route march in TN on April 16 Two killed 11 injured in road accident in Erode

Tamil Nadu: तमिलनाडु में आरएसएस का रूट मार्च 16 अप्रैल को; इरोड में हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 11 घायल

Thu, 13 Apr 2023 11:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/इरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/इरोड Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 11 अप्रैल को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें संघ के मार्च को मंजूरी देने संबंधी मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। जस्टिस वी रामासुब्रह्मन और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सत्तारूढ़ डीएमके सरकार ने इस फैसले पर असंतोष व्यक्त किया था।

विज्ञापन
Tamil Nadu News Update RSS route march in TN on April 16 Two killed 11 injured in road accident in Erode
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का रूट मार्च 16 अप्रैल को होगा। पुलिस ने बताया कि आरएसएस को राज्य के 45 इलाकों में रूट मार्च निकालने की मंजूरी दे दी गई है। मामले में संघ प्रवक्ता ने बताया कि संघ की पारंपरिक रैलियां 45 जगहों पर निकाली जाएंगी। इनमें चेन्नई, वेल्लोर, होसुर, सेलम, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, अरनी, कोयम्बटूर, मेट्टुपलयम, पल्लादम, करूर, तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली और मदुरै शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार की अर्जी खारिज होने के बाद मार्च के मंजूरी दे दी गई है। सभी जगहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल से ही संघ इस मार्च को आयोजित करने के लिए जोर लगा रहा था, लेकिन उसे राज्य सरकार से मंजूरी नहीं मिल रही थी। मामला मद्रास हाईकोर्ट भी गया था। जब आरएसएस ने अपने रूट मार्च की घोषणा की, तो विदुथलाई चिरुथिगाल काची ने इसका विरोध किया और कहा कि वह भी सामाजिक सद्भाव के लिए मानव-श्रृंखला आयोजित करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 11 अप्रैल को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें संघ के मार्च को मंजूरी देने संबंधी मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। जस्टिस वी रामासुब्रह्मन और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की बेंच ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सत्तारूढ़ डीएमके सरकार ने इस फैसले पर असंतोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 11 घायल
वहीं, पेरुंदुरई के पास गुरुवार सुबह एक बस ने लॉरी को टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चेन्नई से एक निजी ओमनी बस पोलाची की ओर जा रही थी। जब बस सुबह करीब 5.45 बजे पेरुंदुरई पहुंची, तो वह लॉरी से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और अन्य का पेरुंदुरई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पेरुंदुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed