फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu News: Three dead and five injured in a fire incident at cracker factory in Virudhunagar District

नए साल पर एक और दर्दनाक हादसा: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन की मौत, पांच घायल

Sat, 01 Jan 2022 06:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुधुनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुधुनगर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 06:36 PM IST
सार

हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu News: Three dead and five injured in a fire incident at cracker factory in Virudhunagar District
आग(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे की खबर पूरी तरह सामने भी नहीं आई थी कि तमिलनाडु में एक और हादसे की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थिति एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ी आग लग गई है। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं पांच अन्य घायल भी हुए हैं। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद अभी तक पुलिस व अग्निशमन विभाग का राहत कार्य घटनास्थल पर चल रहा है। जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई तो वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति 20 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं अन्य को मामूली चोट आई है। 
विज्ञापन


सुबह-सुबह हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को नौ बजे सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी में भी 12 की हुई मौत 
इससे पहले कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भी दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, तो इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed