Tamil Nadu: सीएम स्टालिन फिर से चुने गए DMK के अध्यक्ष, आम परिषद की बैठक में हुआ फैसला
एमके स्टालिन को एक बार फिर से दूसरे कार्यकाल के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व द्रमुक के दिग्गजे नेता एमके स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को पार्टी की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा द्रमुक की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन को पार्टी महासचिव व टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
बता दें, 2018 में करुणानिधि के निधन के बाद स्टालिन को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले वह पार्टी में कोषाध्यक्ष, युवा विंग के सचिव समेत कई पदों पर रह चुके थे।
स्टालिन का हुआ जोरदार स्वागत
इससे पहले दिग्गज नेता एमके स्टालिन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें एमके स्टालिन, दुरई मुरुगन व टीआर बालू को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।
डीएमके अकेले लड़ेगी चुनाव
पार्टी की आम परिषद की बैठक में पार्टी के उप महासचिव ई पेरियासामी ने भाजपा व अन्नाद्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं दोनों पार्टियों को चुनौती देता हूं कि वे कितना भी बड़ा गठबंधन बना लें। डीएमके अकेले चुनाव लड़ेगी और लोकसभा चुनाव में सभी को हराएगी। उन्होंने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि एमके स्टालिन अगले 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री बनें रहें।