{"_id":"61eb8fa975529f41332425ac","slug":"tamil-nadu-news-girl-marries-his-cousin-after-groom-slaps-her-for-dancing-at-wedding-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: शादी के दौरान दूल्हा हुआ नाराज, लड़की के जड़ा थप्पड़, युवती ने शादी तोड़ चचेरे भाई के साथ लिए सात फेरे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: शादी के दौरान दूल्हा हुआ नाराज, लड़की के जड़ा थप्पड़, युवती ने शादी तोड़ चचेरे भाई के साथ लिए सात फेरे
Sat, 22 Jan 2022 10:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:31 AM IST
सार
डांस को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया, जिसका जवाब दुल्हन ने भी दिया। इसके बाद शादी तोड़ दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : instagram/weddingwireindia
विस्तार
तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में एक थप्पड़ से नाराज होकर लड़की ने शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं नाराज दुल्हन ने अपने चचेरे भाई से शादी रचाई। यह सबकुछ परिवार की इच्छा से ही हुआ। यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है। जहां एक जाने-माने व्यापारी की बेटी की शादी एक लड़के से तय हुई थी। शादी के लिए एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था और 19 जनवरी को विवाह समारोह सम्पन्न होना था।
विज्ञापन
क्या हुआ था शादी के दौरान
लड़की की शादी घर वालों की रजामंदी से तय हुई थी। सभी रस्में भी निभाई गईं। दोनों की शादी 19 जनवरी को थी। लड़की शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से जब वह गेस्ट हाउस वापस लौटी तो परिवार वालों के साथ डांस करते हुए एंट्री की। लड़की का यह तरीका लड़के को नागवार गुजरा और सभी के सामने दानों में बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने आपा खो दिया और सबके सामने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
लड़की ने भी मारा थप्पड़
शादी के दौरान लड़के द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज युवती ने भी लड़के को थप्पड़ मार दिया। इतनी देर में लड़की के पिता ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और शादी तोड़कर सभी को गेस्ट हाउस से जाने को कह दिया।
विज्ञापन
अगले दिन चचेरे भाई से रचाई शादी
लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उसके चचेरे भाई से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी घरवालों ने रजामंदी दी। लड़की भी इसके लिए तैयार हो गई, जिसके बाद एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।