{"_id":"697356f1eea898623108c954","slug":"tamil-nadu-nda-rally-pm-modi-aiadmk-chief-palaniswami-speech-dmk-dynasty-rule-stalin-corruption-hindi-news-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा, पीएम की मौजूदगी में AIADMK का दावा- 210 सीटें जीतेगा एनडीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में चढ़ा सियासी पारा, पीएम की मौजूदगी में AIADMK का दावा- 210 सीटें जीतेगा एनडीए
Fri, 23 Jan 2026 04:39 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 23 Jan 2026 04:39 PM IST
सार
पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे के दौरान AIADMK प्रमुख के पलानीस्वामी ने डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीएमके शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार है और जनता के वादे पूरे नहीं हुए। पलानीस्वामी ने दावा किया कि 2026 में डीएमके का वंशवादी शासन खत्म होगा।
विज्ञापन
AIADMK प्रमुख के. पलानीस्वामी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
विज्ञापन
तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए राज्य की सियासत में गर्माहट चरम पर है। आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक रैलियों के बीच सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु पहुंचे और एनडीए की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान AIADMK प्रमुख के. पलानीस्वामी ने भी मंच से सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर तीखा हमला किया, जनता से समर्थन की अपील की और राज्य में बदलाव और विकास की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
पलानीस्वामी ने कहा कि डीएमके के साढ़े चार साल के शासन की एकमात्र उपलब्धि भ्रष्टाचार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने दावा किया कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके का वंशवादी शासन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- PM Speech Highlights: तमिलनाडु में पीएम ने जयललिता को क्यों याद किया? DMK की सियासत और दीपम विवाद पर भी बोले
210 सीटें जीतने का दावा
इस दौरान पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और एनडीए को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। AIADMK प्रमुख ने यह भी कहा कि एनडीए एक मजबूत और विजयी गठबंधन है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन 210 सीटों पर जीत हासिल करेगा और तमिलनाडु में नई सरकार बनाएगा।
ये भी पढ़ें:- Karthigai Deepam Row: कार्तिगई दीपम मामले में बोले PM मोदी, हमारे नेता श्रद्धालुओं के अधिकारों के समर्थन में
जयललिता को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने भी तमिलनाडु सरकार पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री 'सेल्वी' जे. जयललिता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में राज्य में अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए महत्वपूर्ण काम हुए। लेकिन प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज राज्य की महिलाएं असुरक्षा और अन्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं।
अन्य वीडियो