{"_id":"65e736a9316be85a4f0d754a","slug":"tamil-nadu-mandapam-coast-dri-indian-coast-guard-99-kg-hashish-seized-108-crore-value-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु से श्रीलंका जा रहा ₹108 करोड़ का हशीश जब्त; मंडपम तट पर DRI-तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु से श्रीलंका जा रहा ₹108 करोड़ का हशीश जब्त; मंडपम तट पर DRI-तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान
Tue, 05 Mar 2024 09:49 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:49 PM IST
सार
तमिलनाडु में मंडपम तट पर 108 करोड़ रुपये की हशीश जब्त की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और तटरक्षक बल ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें श्रीलंका भेजी जा रही हशीश की लगभग 99 किलो की खेप बरामद कर जब्त की गई।
विज्ञापन
तमिलनाडु से श्रीलंका भेजा जा रहा 99 किलो हशीश बरामद
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु से श्रीलंका भेजी जा रही हशीश की खेप मंडपम तट के पास जब्त कर ली गई। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मंडपम में एक संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 108 करोड़ रुपये मूल्य की हशीश जब्त की। देशी नाव से 99 किलो हशीश जब्त करने के मामले में एक अधिकारी ने बताया कि जहाज श्रीलंका की तरफ जा रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 108 करोड़ रुपये कीमत
डीआरआई की चेन्नई जोनल यूनिट और आईसीजी मंडपम के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान के दौरान पीछा कर इस जहाज को रोका। खबर के मुताबिक भारत से श्रीलंका में नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मंडपम में अभियान चलाया। 4 और 5 मार्च की दरम्यानी रात तटरक्षक दल मन्नार की खाड़ी पर निगरानी रख रहे थे। नशीली दवाओं पर नकेल कसने के लिए बने कानून- एनडीपीएस अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई के बारे में अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 99 किलोग्राम वजन वाले हशीश के कुल 111 पैकेट की कीमत लगभग 108 करोड़ रुपये है। पूरी खेप जब्त कर ली गई है।
हशीश की खेप श्रीलंका पहुंचाने की बात कबूल की
अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में निगरानी के दौरान, डीआरआई और तटरक्षक बल के अधिकारियों ने श्रीलंका की ओर जा रही एक देशी नाव की पहचान की। थोड़ी देर तक पीछा करने के बाद नाव रोकी गई। जांच के बाद नाव में छिपाए गए पांच बोरे जब्त किए गए। तस्करी के सामान और नाव पर सवार तीन लोगों को आगे की जांच के लिए मंगलवार सुबह मंडपम के तटरक्षक स्टेशन लाया गया। जांच अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए बैग नशीले पदार्थों से भरे हुए थे। पूछताछ में नाव पर सवाल लोगों ने बताया कि सभी बैग पम्बन तटीय क्षेत्र में एक शख्स से लेने के बाद इसे श्रीलंका के एक अज्ञात व्यक्ति के पास पहुंचाने की योजना थी।
विज्ञापन
180 करोड़ रुपये की नशीली दवा जब्त
फिलहाल तस्करी का सरगना डीआरआई की गिरफ्त में है। तटीय मार्ग से भारत से श्रीलंका तक नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी की पड़ताल पर पता चला कि देश के अलग-अलग प्रदेशों से जमा की गई दवाओं को देशी नावों के जरिए श्रीलंका भेजा गया था। एक अन्य बड़ी कार्रवाई में विगत एक मार्च को डीआरआई अधिकारियों ने मदुरै में तलाशी ली थी। इस दौरान एक रेल यात्री और चेन्नई में एक डंपयार्ड से श्रीलंका ले जाए जाने वाली 180 करोड़ रुपये की नशीली दवा मेथमफेटामाइन जब्त की गई थी। डीआरआई ने जब्ती के सिलसिले में आरोपी शख्स और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया।