{"_id":"5eda0f0c8ebc3e904a74a595","slug":"tamil-nadu-man-tries-to-get-18-year-old-son-married-to-25-year-old-divorcee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र में बड़ी तलाकशुदा महिला से करवाना चाहता था बेटे की शादी, महंगी कार के लालच में फंसा पिता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उम्र में बड़ी तलाकशुदा महिला से करवाना चाहता था बेटे की शादी, महंगी कार के लालच में फंसा पिता
Fri, 05 Jun 2020 02:53 PM IST
अंशुल तलमले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक व्यक्ति महंगी कार के लालच में अपने 18 वर्षीय बेटे की शादी 25 वर्षीय तलाकशुदा महिला से कराने की घटना सामने आई है। परिवार के सदस्य शुरू से ही शादी का विरोध कर रहे थे, लेकिन लड़के के पिता गाड़ी के लालच में अपने बेटे की शादी उससे उम्र में बड़ी और तलाकशुदा महिला से कराने को राजी हो गए। इसके बाद परिवार वालों ने जिला अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
अधिकारी ने शादी टल जाने की पुष्टि करते हुए 'पीटीआई' से कहा, '18 वर्षीय लड़के की शादी करना गैरकानूनी है। लड़के के पिता ने हमें आश्वासन दिया है कि वह लड़के के 21 साल का होने तक उसकी शादी नहीं करेगा।' लड़के कानूनन 21 साल की उम्र में और लड़कियां 18 साल की उम्र में शादी कर सकती हैं।
विज्ञापन