{"_id":"5f19b3c18ebc3e63ab02b8c4","slug":"tamil-nadu-man-live-streams-suicide-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, फेसबुक पर किया लाइवस्ट्रीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
37 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, फेसबुक पर किया लाइवस्ट्रीम
Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तमिलनाडु के तिरुपुर में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति ने पूरी घटना सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइवस्ट्रीम भी की। फेसबुक पर जब कुछ लोगों ने यह वीडियो देखा तो उसकी पत्नी और पुलिस को इसकी जानकारी दी। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राइवर के कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर अंदर से बंद कर लिया और फेसबुक लाइव शुरू कर पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार कुमार शराब का भी आदी था। कुछ स्थानीय लोगों ने फेसबुक पर यह देख पुलिस को और कुमार की पत्नी को इसकी जानकारी दी। उसकी पत्नी तिरुपुर में ही एक कपड़े की इकाई में टेलर का काम करती है।
विज्ञापन
कुमार किराये के मकान में रहता था। कुमार की पत्नी ने इसकी जानकारी तिरुपुर पुलिस और मकान मालिक को दी। वे आनन-फानन में घर पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़ा को कुमार को फंदे से लटकता पाया। उसे तुरंत तिरुपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने घटना के किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अपने सुसाइड नोट में कुमार ने लिखा कि उसे जीने की कोई इच्छा नहीं है। पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।