{"_id":"6402c999cc48383f5c048603","slug":"tamil-nadu-labor-welfare-and-skill-development-minister-cv-ganesan-on-attack-on-migrant-workers-bihar-updates-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की नीतीश से बात, उत्तर भारत के मजदूरों से जुड़े मामले पर की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की नीतीश से बात, उत्तर भारत के मजदूरों से जुड़े मामले पर की बात
Sat, 04 Mar 2023 02:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Mar 2023 02:08 PM IST
सार
प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों पर तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि जानबूझकर अफवाहें फैलाने, सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने और राज्य में डर और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु में कथित रूप से उत्तर भारत के मजदूरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भारत की अखंडता के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों पर तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि जानबूझकर अफवाहें फैलाने, सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने और राज्य में डर और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच राज्य सरकार के मंत्री का बड़ा बयान भी सामने आया है। तमिलनाडु श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उत्तर भारत के मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। तमिलनाडु शांति के लिए जाना जाता है और ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच प्रवासी मजदूरों पर कथित तौर पर हुए हमलों को लेकर बिहार सरकार की चार सदस्यीय टीम शनिवार को तमिलनाडु का दौरा करेगी। टीम स्थिति का जायजा लेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दौरे के बाद एक रिपोर्ट सौंपेगी। नीतीश कुमार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी निकालने को कहा। कल टीम भेजने के लिए बोला गया है, वह टीम जा रही है और एक-एक चीज देखेगी।
#WATCH | A four-member team from the Bihar government will visit (Tamil Nadu) today and take stock of the situation: Bihar CM Nitish Kumar over alleged "attacks" on migrant labourers in Tamil Nadu pic.twitter.com/1HYEzRxFty
— ANI (@ANI) March 4, 2023