फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Khelo India PM Modi Best Wishes to Athletes Ek Bharat Shreshtha Bharat message

PM Modi in Tamil Nadu: खेलो इंडिया का उद्घाटन कर बोले प्रधानमंत्री, 'घर जैसा एहसास कराएंगे तमिलनाडु के मेजबान'

Fri, 19 Jan 2024 07:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 19 Jan 2024 07:15 PM IST
सार

छठे 'खेलो इंडिया' का आयोजन तमिलनाडु में किया जा रहा है। इस मेगा स्पोर्टिंग इवेंट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत करने देशभर से चेन्नई पहुंचे खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, तमिलनाडु के मेजबान तमाम खिलाड़ियों को घर जैसा एहसास कराएंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu Khelo India PM Modi Best Wishes to Athletes Ek Bharat Shreshtha Bharat message
खेलो इंडिया के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी का संबोधन (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया का उद्घाटन करने के मौके पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। राजधानी चेन्नई में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देश भर से चेन्नई आए सभी एथलीटों और खेल प्रेमियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आप सब मिलकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।' प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि तमिलनाडु के गर्मजोशी भरे लोग, खूबसूरत तमिल भाषा, संस्कृति, खान-पान और स्थानीय पकवान की मदद से यहां आने वाले तमाम खिलाड़ियों को घर जैसा महसूस कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

खेलो इंडिया का मकसद भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाना
पीएम मोदी ने कहा, ऐसे कितने ही खिलाड़ी इस धरती से निकले हैं  जो हर खेल में कमाल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी को तमिलनाडु की इस धरती से और ज्यादा प्रेरणा मिलेगी। हम सभी भारत को दुनिया के टॉप स्पोर्टिंग देशों में देखना चाहते हैं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि देश में लगातार बड़े स्पोर्ट्स इवेंट हों, खिलाड़ियों का अनुभव बढ़े और ग्राउंड लेवल से खिलाड़ी चुनकर बड़े इवेंट्स खेलने आएं। 'खेलो इंडिया' अभियान आज इसी भूमिका को निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्टालिन, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया के उद्घाटन से पहले तमिलनाडु की जनता के बीच भी पहुंचे। उन्होंने रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित चेन्नई की जनता सड़क के किनारे खड़े होकर प्रधानमंत्री पर फूल बरसाती नजर आई। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया का उद्घाटन राजधानी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
तमिलनाडु प्रवास के दौरान पीएम मोदी के कई अहम कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के आगमन पर पहले दिन स्थानीय लोगों के अलावा उत्साही भाजपा समर्थकों ने फूल, माला और पार्टी के झंडे के साथ उनका स्वागत किया। हजारों लोग सड़कों के दोनों ओर खड़े दिखे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी 20-21 जनवरी को तमिलनाडु के कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे। 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाएंगे। इस मंदिर में विद्वानों का समूह कंबा रामायणम के छंदों का पाठ कर रहा है। पीएम मोदी इसे भी सुनेंगे।
रामेश्वरम और रामसेतु की जगह अरिचल मुनाई जाने का भी कार्यक्रम
20 जनवरी को ही दोपहर करीब 2 बजे रामेश्वरम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे। 21 जनवरी को प्रधानमंत्री धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। धनुषकोडी के पास ही पीएम मोदी अरिचल मुनाई भी जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि लंकापति रावण के साथ संग्राम से पहले श्रीराम की सेना ने राम सेतु का निर्माण इसी स्थान से शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed