{"_id":"5dd4f7188ebc3e54a438f824","slug":"tamil-nadu-kamal-haasan-and-rajinikanth-gave-indications-of-coming-together-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन और रजनीकांत ने राजनीति में साथ आने के दिए संकेत, कहा- जरूरत पड़ी तो मिलाएंगे हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन और रजनीकांत ने राजनीति में साथ आने के दिए संकेत, कहा- जरूरत पड़ी तो मिलाएंगे हाथ
Wed, 20 Nov 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत और कमल हासन
फिल्मों में अभिनय से राजनीति में आए रजनीकांत और कमल हासन ने फिल्मी दुनिया में कई किरदार निभाए हैं। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों राजनेता तमिलनाडु की राजनीति में साथ आ सकते हैं। रजनीकांत और कमल हासन ने इस बात के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
Kamal Haasan, Makkal Needhi Maiam: My friend Rajinikanth & I are of same opinion that if need be, all hands should join together for sake of Tamil Nadu & we are no exception. That's our attitude, we mean it, we've come here not just to do politics but to make a better Tamil Nadu. pic.twitter.com/vIkPhJELM3
— ANI (@ANI) November 20, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि तमिलनाडु की राजनीति में करिश्माई राजनेता जयललिता के निधन के बाद से उनके खाली स्थान को भरने के लिए राजनीतिक दलों में सियासी होड़ लगी हुई है। रजनीकांत ने कहा है कि तमिलनाडु के लोगों के हित में अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने प्रतिद्वंद्वी कमल हासन से हाथ मिला लेंगे। रजनीकांत ने साल 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रजनीकांत के इस बयान के बाद कमल हासन की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त रजनीकांत और मैं एक ही विचार वाले हैं और अगर जरूरत पड़ी तो तमिलनाडु की भलाई की खातिर सभी राजनीतिक हाथों को मिलना चाहिए और इस कड़ी में हम कोई अपवाद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा दृष्टिकोण है, हमारा मतलब है कि हम यहां सिर्फ राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि एक बेहतर तमिलनाडु बनाने के लिए आए हैं।
रजनीकांत ने रविवार को कहा था कि पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री बनने के बारे में सपने में भी नहीं सोचा होगा और उन्होंने अन्नाद्रमुक के नेता के मुख्यमंत्री बनने पर आश्चर्य जताया और इसे चमत्कार बताया था। उनके इस बयान पर सत्तारूढ़ पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
रजनीकांत द्वारा ये टिप्पणियां यहां उस कार्यक्रम में की गई जो सिनेमा इंडस्ट्री में हासन के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। हासन ने रजनीकांत के बयान के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा कि यह आलोचना नहीं है बल्कि सच्चाई है।
वहीं, रजनीकांत के बयान से सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने कहा कि पलानीस्वमी तुक्के से मुख्यमंत्री नहीं बने हैं बल्कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।