फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Justice Munishwar Nath Bhandari became the acting Chief Justice of Madras High Court, read important news of the country

तमिलनाडु : जस्टिस भंडारी बने मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पढ़ें देश की महत्वपूर्ण खबरें

Tue, 23 Nov 2021 06:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Nov 2021 06:11 AM IST
सार

तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने राजभवन में जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस भंडारी ने कहा कि वे बात कम करते हैं और न्याय के मंदिर के लिए काम ज्यादा करते हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Justice Munishwar Nath Bhandari became the acting Chief Justice of Madras High Court, read important news of the country
मद्रास हाईकोर्ट

विस्तार

जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया। तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने राजभवन में उन्हें मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस भंडारी ने कहा कि वे बात कम करते हैं और न्याय के मंदिर के लिए काम ज्यादा करते हैं। जस्टिस भंडारी का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट हुआ है। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
विज्ञापन



 

24-25 नवंबर को केरल व तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

कर्नाटक में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि 24-25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी वर्षा होने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर एक साथ आए भारत-कजाखस्तान

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा के लिए सोमवार को कजाखस्तान के अपने समकक्ष मेजर जनरल तलगत ममिर्तायेविच कोइबाकोव के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। भारतीय सेना ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सेना ने बताया, जनरल नरवणे की कजाखस्तान की थलसेना के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल कोइबाकोव के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed