फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu incessant Rainfall severe waterlogging in various cities as IMD alert over Cyclonic condition news

Tamil Nadu: भीषण बारिश के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, घर तक डूबे, देखें वीडियो

Mon, 18 Dec 2023 09:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को तमिलनाडु में बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी की। IMD ने कहा कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Tamil Nadu incessant Rainfall severe waterlogging in various cities as IMD alert over Cyclonic condition news
तमिलनाडु में भारी बारिश। - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु अब तक चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से उबर भी नहीं पाया है। इस बीच राज्य में एक बार फिर भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार देर रात और सोमवार अल-सुबह के बीच यहां हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। खासकर थूथुकुड़ी में तो सड़कों से लेकर लोगों के घरों में भी पानी भरा देखा गया।
विज्ञापन


तमिलनाडु के जिन जिलों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं, उनमें तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी जिला शामिल है। तूतिकोरिन के तिरुचेंदुर में तो रात 1.30 बजे तक सिर्फ 15 घंटे के अंदर ही 60 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं, इस दौरान तिरुनेलवेली के पलयमकोट्टई में 26 सेमी पानी गिरा। कन्याकुमारी में इन 15 घंटों में 17.3 सेंटीमीटर बारिश हुई है। 
विज्ञापन

 
इन जिलों में भारी बारिश की वजह से बांधों का पानी भी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से कई इलाकों में सड़कें लबालब भर गई हैं। इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें घरों में पानी भरा देखा जा सकता है। इस बीच जिलाधिकारियों को बांधों से पानी छोड़ने और जनजीवन का ध्यान रखने को लेकर अलर्ट किया गया है। 



मौसम विभाग ने जारी की है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को तमिलनाडु में बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण के कारण रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। कई इलाके और घर जलमग्न हो गए। वहीं थमिराबरानी नदी उफान पर है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अधिकारियों को दक्षिणी तमिलनाडु में नदी जोड़ो परियोजना के तहत ड्राई रन को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त जल को कन्नाडियन चैनल में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तर पर था। 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी के स्थानों में भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना हैं। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।


सरकार ने की स्कूलों और इन संस्थानों में छुट्टी
तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed