फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu hooch tragedy opposition leader planiswami sought resignation cm stalin

Tamil Nadu: जहरीली शराब से मौतों पर राजनीति शुरू, पलानीस्वामी ने सीएम स्टालिन से मांगा इस्तीफा

Tue, 16 May 2023 02:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 May 2023 02:24 PM IST
सार

पलानीस्वामी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन
tamil nadu hooch tragedy opposition leader planiswami sought resignation cm stalin
पलानीस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। तमिलनाडु में नेता विपक्ष के पलानीस्वामी ने इस मुद्दे पर राज्य की डीएमके सरकार को घेर लिया है। पलानीस्वामी ने डीएमके नेता और राज्य के सीएम स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अयोग्य नेता हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन


पीड़ितों से मिलने पहुंचे के पलानीस्वामी
के पलानीस्वामी मंगलवार को विल्लुपुरम में जहरीली शराब से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए के पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार ने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। बता दें कि विल्लुपुरम और मरक्कानम में जहीरी शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। कई की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


'आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही सरकार'
एआईएडीएमके चीफ के पलानीस्वामी ने कहा कि यह दुख की बात है और चौंकाने वाली घटना है। ये सरकार बीते दो साल से कोई योजना नहीं लेकर आई है और जो लोग जहरीली शराब बेच रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पलानीस्वामी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से मांगा इस्तीफा
सीएम स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि वह एक अयोग्य और कठपुतली सीएम हैं। पलानीस्वामी ने सीएम से इस्तीफे की मांग कर डाली। तीखा तंज कसते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि 'पहले उन्होंने (डीएमके) वादा किया था कि दूध और शहद की नदियां बहाएंगे लेकिन अब चारों तरफ शराब ही बह रही है।' वहीं सीएम ने जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed