{"_id":"63db40f906d9d865d953b299","slug":"tamil-nadu-hindu-makkal-katchi-leader-brutaly-killed-by-group-of-people-in-madurai-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: हिंदूवादी संगठन हिंदू मक्कल काची के नेता की बेरहमी से हत्या, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: हिंदूवादी संगठन हिंदू मक्कल काची के नेता की बेरहमी से हत्या, हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला
Thu, 02 Feb 2023 10:21 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मदुरै
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:21 AM IST
सार
मणिकंदन, हिंदू मक्कल काची दक्षिण मदुरै के डिप्टी सेक्रेटरी थे और मदुरै के एमके नगर में उनकी ज्वैलरी की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
हिंदू मक्कल काची के नेता मणिकंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरै में एक हिंदूवादी संगठन के नेता की बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आई है। पीड़ित की पहचान मणिकंदन (41 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो कि हिंदू मक्कल काची संगठन के पदाधिकारी थे। घटना बीती 31 जनवरी की है और हत्यारों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, मणिकंदन, हिंदू मक्कल काची दक्षिण मदुरै के डिप्टी सेक्रेटरी थे और मदुरै के एमके नगर में उनकी ज्वैलरी की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ ने चाकू, दरांती और पत्थरों से उन पर पीछे से हमला बोल दिया। बेरहमी से हमला करने के बाद आरोपी मणिकंदन को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मणिकंदन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मदुरै की जयहिंदपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक या फिर निजी दुश्मनी तो नहीं है। आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन