{"_id":"61ac3fe957dcf111963d29f2","slug":"tamil-nadu-govt-defends-decision-to-make-tamil-language-mandatory-for-govt-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सरकारी नौकरी पाने के लिए पास करनी होगी तमिल भाषा की परीक्षा, पेपर में लाने होंगे 40% नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: सरकारी नौकरी पाने के लिए पास करनी होगी तमिल भाषा की परीक्षा, पेपर में लाने होंगे 40% नंबर
Sun, 05 Dec 2021 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:58 AM IST
सार
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 3 दिसंबर को राज्य सरकार ने इसको लेकर आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं और राज्य द्वारा संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में नौकरी के लिए तमिल भाषा की परीक्षा में पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इस परीक्षा में 40 फीसदी नंबर लाना जरूरी कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 3 दिसंबर को राज्य सरकार ने इसको लेकर आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
राज्य भर्ती बोर्ड की ओर से लेने जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए तमिल परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। एएनआई से बातचीत करते हुए राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने कहा "परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी और राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए इस परीक्षा में कम से कम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
निजी कंपनियों पर लागू नहीं होगी यह नीति
यह नई नीति सामाजिक न्याय को कायम रखने में मदद करेगी। साथ ही सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को भर्ती प्रक्रिया में महत्व दिया जाएगा" उन्होंने ये भी बताया कि तमिलनाडु सरकार का यह आदेश निजी क्षेत्र पर लागू नहीं होता है और कंपनियां अपनी पसंद के लोगों को कहीं से भी भर्ती करने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 9 लाख लोग ही राज्य की सरकारी सेवा में कार्यरत
वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने आगे कहा कि हम परिश्रम की गरिमा, श्रम के मूल्य को अच्छी तरह से समझते हैं।"आठ करोड़ की आबादी में से केवल नौ लाख तमिलनाडु में सरकारी सेवा में हैं। सरकारी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें सभी समुदायों और राज्य के क्षेत्रों से होना चाहिए, उन्होंने कहा, उन्हें उचित तरीके से भर्ती करने और लगातार प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।