Tamil Nadu: चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों की सफाई पर सरकार का जोर; इतने करोड़ रुपये किए जाएंगे आवंटित
बाढ़ का पानी कम होने के साथ, राज्य सरकार चेन्नई और उसके आस-पास के जिलों में राहत प्रयासों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। इन प्रयासों के तहत आज राजधानी में 800 से अधिक चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये।
विस्तार
चक्रवात मिचौंग के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्कूलों के सफाई कार्य के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये की राशि आवंटित की है। चक्रवात से चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिले तबाह हो गए।
बाढ़ का पानी कम होने के साथ, राज्य सरकार चेन्नई और उसके आस-पास के जिलों में राहत प्रयासों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। इन प्रयासों के तहत आज राजधानी में 800 से अधिक चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये।
राहत प्रयासों पर स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने सैदापेट में अडयार नदी क्षेत्रों के किनारे चिकित्सा शिविर आयोजित करने, निजी अस्पतालों के साथ सहयोग पर प्रकाश डाला।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 'हमने सात निजी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है और सैदापेट में अडयार नदी के तट पर चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो इसे चेन्नई के अन्य स्थानों पर भी बढ़ाया जा सकता है।'
72 घंटे के भीतर शहर से किया जाएगा सारा कचरा साफ
इसके साथ ही, चेन्नई कॉर्पोरेशन जमा हुए कचरे और मलबे को दूर करने के लिए तेजी से सफाई अभियान चला रहा है। ग्रेटर चेन्नई निगम के आयुक्त जे राधाकृष्णन ने आश्वासन दिया कि 72 घंटों के भीतर शहर से सारा कचरा साफ कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए निगम ने 6 दिसंबर से अब तक 28,563 मीट्रिक टन कचरा हटा दिया है।
राधाकृष्णन ने कहा, "निगम कार्यकर्ता और अन्य लोग चक्रवात मिचौंग के बाद पूरे चेन्नई में राहत कार्य कर रहे हैं। लगभग सभी इलाकों में पानी कम हो गया है।जैसे-जैसे पानी घट रहा है, हमें सार्वजनिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से प्रतिदिन की दिनचर्या में, हम 5,500 मीट्रिक टन कचरा साफ करते थे।'
6 दिसंबर तक हटाया जा चुका है 28,563 मीट्रिक टन कचरा
उन्होंने कहा, 6 दिसंबर से अब तक 28,563 मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है। कचरे को पेरुंगुडी और कोडंगयूर डंप यार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। हमने लगभग 25,113 मीट्रिक टन सामान्य कचरा और लगभग 3,449 मीट्रिक टन उद्यान कचरा हटा दिया है।"
राधाकृष्णन ने बेसिन ब्रिज क्षेत्र में कचरा डंप यार्ड का निरीक्षण किया और उसी क्षेत्र में चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया। हालांकि प्रगति स्पष्ट है, उत्तर और दक्षिण चेन्नई के कुछ क्षेत्र बाढ़ और जल निकासी की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे निवासियों को शीघ्र सरकारी हस्तक्षेप की अपील करनी पड़ी है।
तेल रिसाव की समस्या से निपटा प्रशासन
चक्रवात की समस्या की वजह से तटरक्षक बल ने चक्रवात मिचौंग के बाद तेल रिसाव के प्रभाव को रोकता दिखाई दिया है। वीडियो में आप देक सकते हैं किस तरह से हेलीकॉप्टर की मदद से इस प्रभाव को रोका जा रहा है।
#WATCH | Tiruvallur, Tamil Nadu: Coast Guard stalls effect of oil spill on the aftermath of cyclone Michaung. (10.12)
— ANI (@ANI) December 10, 2023
(Source: Defence PRO) pic.twitter.com/Y7b60wjTbE
राहत निधि जुटाना है जरूरी
तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का कहना है, 'राहत निधि जुटाई जानी चाहिए और राहत राशि का भुगतान सीधे लोगों के बैंक खातों में किया जाना चाहिए। एक ऑडिट किए जाने की जरूरत है और इसका नेतृत्व एक न्यायाधीश द्वारा किया जाना चाहिए जो बताएगा कि वर्षा जल निकासी काम करती है या नहीं पूरा हुआ है या नहीं।
Chennai: Tamil Nadu BJP State President Annamalai says, "Relief fund should be raised and the relief amount should be paid directly into people's bank accounts. An audit needs to be done and it should led by a judge who will tell whether the rainwater drainage works have been… pic.twitter.com/rZkfsCoE9c
— ANI (@ANI) December 10, 2023
टीएन मंत्री केएन नेहरू ने कहा कि तीन महीने पहले 98% काम पूरा हो गया था, लेकिन फिलहाल 42% काम ही पूरा हो पाया है आज मुख्यमंत्री ने जितनी राशि की घोषणा की है, केंद्र सरकार निधि (एसटीआरएफ) से दिया गया। 7 दिनों की बारिश के बाद भी नुकसान कम नहीं हुआ है'।