{"_id":"64cd1f7e58ab06ec7e0552b3","slug":"tamil-nadu-governor-ravi-said-socialism-kept-country-poor-pm-modi-brought-in-revolutionary-transformation-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: राज्यपाल आरएन रवि बोले- पीएम मोदी देश में लाए क्रांतिकारी परिवर्तन, समाजवाद ने देश को गरीब रखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: राज्यपाल आरएन रवि बोले- पीएम मोदी देश में लाए क्रांतिकारी परिवर्तन, समाजवाद ने देश को गरीब रखा
Fri, 04 Aug 2023 09:25 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:25 PM IST
सार
तमिलनाड़ु के राज्यपाल ने कहा कि मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया में सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है, जहां एक लाख से ज्यादा स्टार्ट-अप मौजूद हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने पीएम मोदी की सराहना की और उन्हें देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला बताया। राज्यपाल रवि शुक्रवार को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) में दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अर्थव्यवस्था के लिए समाजवादी मॉडल अपनाने की वजह से भारत को खामियाजा उठाना पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश ‘क्रांतिकारी बदलाव’ का अनुभव कर रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल आर एन रवि ने कहा कि आप ऐसे वक्त में स्नातक पास हुए हैं, जो ऐतिहासिक है। जब देश व्यापक क्रांतिकारी बदलाव के शिखर पर है। आज जो बदलाव हम देख रहे हैं वे 2014 में औजस्वी और दूरदर्शी नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के साथ शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के अंतर्गत 200 वर्षों में भारत का उद्योग, कृषि और शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो गया था।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि समाजवाद ने देश को गरीब रखा। जब हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने इस राष्ट्र के पुनर्निमाण की शुरुआत की तो उन्होंने समाजवादी विकास का रास्ता चुना। हमारे लोगों ने सोचा यह गरीबी को दूर करने का सबसे अच्छा मॉडल है। जब समाजवाद सत्ता में आ जाता है तो इसका मतलब उत्पादन राज्य के नियंत्रण में चला जाता है। निजी उद्योगों, निजी संपत्ति सृजन को शक की निगाहों से देखा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने सड़कों, विद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों और आईआईटी व आईआईएम जैसे संस्थानों का निर्माण किया। हम परमाणु शक्ति बने और अंतरिक्ष क्षेत्र में एक विश्वसनीय देश के रूप में भी उभरे। लेकिन इन सबको हासिल करने पर भी हमारा देश सबसे ज्यादा बीमारों, गरीबों और अनपढ नागरिकों का घर बना रहा। हम एक तरीके से निर्माण करते रहे लेकिन हमने अपनी समस्याओं को हल नहीं किया। समाजवाद ने लोकलुभावनवाद और मुफ्त की रेवड़ियों की राजनीति को जन्म दिया, इससे गरीबी पैदा हुई।
तमिलनाड़ु के राज्यपाल ने कहा कि मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया में सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है, जहां एक लाख से ज्यादा स्टार्ट-अप मौजूद हैं।