फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Governor r n ravi returns 10 bills, DMK govt to readopt in special session

Tamil Nadu: राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा को लौटाए 10 लंबित विधेयक; स्पीकर ने बुलाया आपात सत्र

Thu, 16 Nov 2023 07:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

राज्यपाल की कार्रवाई की डीएमके ने आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सरवनन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल तमिलनाडु के लोगों को 'मूर्ख' बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उनका धोखा डीएमके सरकार ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Governor r n ravi returns 10 bills, DMK govt to readopt in special session
आरएन रवि - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु में राज्यपाल और सरकार के बीच रस्साकशी जारी है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद भी राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को 10 लंबित विधेयक वापस लौटा दिए हैं। राज्यपाल रवि द्वारा लौटाए गए दस विधेयकों में से दो पिछली अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा पारित किए गए थे। राज्यपाल की इस कार्रवाई की डीएमके प्रवक्ता सरवनन ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल तमिलनाडु के लोगों को "मूर्ख" बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम अप्पावु ने इस मसले पर शनिवार को एक विशेष सत्र बुलाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में सत्ताधारी द्रमुक लौटाए गए विधेयकों को फिर से अपनाएगा और उन्हें राज्यपाल की मंजूरी के लिए दोबारा भेजेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल की कार्रवाई की डीएमके ने आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सरवनन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल तमिलनाडु के लोगों को 'मूर्ख' बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उनका धोखा डीएमके सरकार ने पकड़ लिया है। यह हमारे नेता एम के स्टालिन की जीत है। इतना ही नहीं, सरवनन ने राज्यपाल की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी और अमित शाह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा किए गए विकास कार्यों से ईर्ष्या कर रहे हैं। इसलिए वे राज्यपाल के जरिए राज्य के प्रशासन और विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल के खिलाफ मामला पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट
बता दें कि राज्यपाल ने यह कदम तब उठाया है जब विधेयक पास करने में देरी के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि तमिलनाडु सरकार ने याचिका में जो मुद्दा उठाया है, वह बेहद चिंताजनक है। 


 याचिका में तमिलनाडु सरकार ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल पर राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया। सरकार का कहना है कि इससे राज्य में संवैधानिक गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई है। याचिका में कहा गया है कि संवैधानिक कार्यों पर कार्रवाई ना करके राज्यपाल नागरिकों के जनादेश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। याचिका में कहा गया कि विधानसभा में पारित 12 विधेयक राज्यपाल आरएन रवि के कार्यालय में लंबित हैं। आरोप है कि राज्यपाल रोजमर्रा की फाइलों और नियुक्तियों के आदेश पर भी सहमति नहीं दे रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed